लोकसभा आम चुनाव 2024

District Election Officer and Superintendent of Police held a meeting of officials.
Instructions for working in coordination.
चित्तौड़गढ़। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन और पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने लोकसभा आम चुनाव 2024 के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था, अंतर-राज्य सीमाओं पर निगरानी, संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान एवं सुरक्षा, धारा 144 और कोलाहल अधिनियम की पालना, मतदान दिवस और उससे पूर्व की आवश्यक तैयारियां सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित कर कार्यवाही करते हुए निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अवैध वाहनों की आवाजाही अवैध शराब सहित गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के उपायों पर चर्चा की गई। बैठक में चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर रावतभाटा विनोद कुमार मल्होत्रा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर भूमि अवाप्ति सुरेंद्र पुरोहित, मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश कुमार मंडोवरा सहित उपखंड अधिकारी, पुलिस उप अधीक्षक, तहसीलदार और विभिन्न प्रकोष्ठ के अधिकारी उपस्थित रहे।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






