Impressed by Modi Joshi’s working style, 127 Congress workers joined BJP.

चित्तौड़गढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 सालों में भारत में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं, अब भारत दुनिया की तीसरी बड़ी शक्ति बनने की ओर अग्रसर है। यह बात गुरुवार रात को बस्सी में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं सम्मेलन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सी पी जोशी ने कही। प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए जोशी ने कहा कि पिछले 60 सालों में जितने विकास के कार्य नहीं हुए
उतने मोदी के नेतृत्व में 10 सालों में हुए जो आगे भी निरंतर जारी रहेंगे पिछली सरकारे सिर्फ भ्रष्टाचार कर देश को बर्बाद करने में लगी रही दस साल में प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब, किसान, और प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं धरातल पर लाकर देश के लोगो तक पहुचाई। अब पूरी दुनिया पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की ओर देख रही है आज मोदी के कारण ही अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निमार्ण, कश्मीर में धारा 370 को हटाना,
सीएए लागू करना, तीन तलाक का कानून बनाना जैसे बड़े काम हुए है। सांसद जोशी ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की
सरकार बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है पहले एलपीजी गैस सिलेंडर में 100 रुपए कम कर लोगो को महंगाई से राहत दिलाई
और अब पेट्रोल डीजल पर 2 प्रतिशत वेट कम कर आम जनता को एक और बड़ी राहत दी। चित्तौड़गढ़ को पूर्व में महाराणा प्रताप सर्किट में शामिल नहीं किया गया था पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से निवेदन करने पर अब चित्तौड़गढ़ को भी महाराणा प्रताप सकिर्ट में शामिल कर लिया गया है किसान हित में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने किसानों को पचास हजार पट्टे और देने घोषणा की है। पिछले 10 सालों में चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र में कई विकास कार्य हुए हैं। चाहे हाईवे हो, रेलवे हो हर क्षेत्र में कार्य हुए हैं। ज़िला अध्यक्ष मिट्टू लाल जाट ने कहा कि मोदी के अबकी बार 400 पार के नारे को साकार करने के लिए और विकसित भारत के संकल्प के लिए राजस्थान की जनता लोकसभा की सभी
25 सीट जीताएगी। सीपी नामधरानी ने लंबे समय से चल रही ग्रामवासियो की माँग लक्ष्मीनाथ कॉरिडोर बनाने की बात रखी,
जिसे सांसद जोशी ने शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान बस्सी में कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए 127 युवा कांग्रेस कायर्कतार्ओं ने भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थाम लिया। यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव सौरभ कोठारी एवं बंटी मूँदडा के नेतृत्व में करीब 127 कांग्रेस पार्टी के युवाओं ने
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी से उपरना पहनकर भाजपा पार्टी में शामिल हुए।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






