PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK नवनियुक्त एएसपी परबत सिंह ने संभाला कार्यभार किया ग्रहण - Chittorgarh News

नवनियुक्त एएसपी परबत सिंह ने संभाला कार्यभार किया ग्रहण

SHARE:

चित्तौड़गढ़। नवनियुक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबत सिंह ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय चित्तौड़गढ़ के पद पर पदभार ग्रहण कर लिया। राज्य सरकार की 100 दिवसीय कार्य योजना का क्रियान्वयन प्रमुख प्राथमिकता बताई।
2015 बैच के राजस्थान पुलिस सेवा के अधिकारी परबत सिंह ने सोमवार को जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के पद पर पदभार ग्रहण के दौरान बताया कि राज्य सरकार की 100 दिवसीय कार्य योजना के क्रियान्वयन हेतु जारी किए गए निर्देशों के तहत जिले के सक्रिय अपराधियों पर नकेल कसने व वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आमजन पुलिस के पास अपनी फरियाद लेकर आते हैं, जो हर शिकायत गंभीर होती है, इसलिए प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेकर उस पर कार्य किया जाएगा। वहीं पुलिस कर्मियों के हितों का भी ध्यान रखा जायेगा।
एएसपी परबत सिंह इससे पूर्व पुलिस उप अधीक्षक के पद पर भीलवाड़ा सदर, नसीराबाद व छोटीसादड़ी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा जिला चित्तौड़गढ़ के चंदेरिया थाने में थानाधिकारी के पद पर वर्ष 2006 में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

यह खबरें भी पढ़ें …

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *