PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK आपात स्थिति से निपटने हेतु हिन्दुस्तान जिंक के चंदेरिया प्लान्ट मे हुई माॅकड्रील - Chittorgarh News

आपात स्थिति से निपटने हेतु हिन्दुस्तान जिंक के चंदेरिया प्लान्ट मे हुई माॅकड्रील

SHARE:

चित्तौडगढ़। माॅकड्रील के अन्तर्गत हिन्दुस्तान जिंक के चन्देरिया लेड जिंक स्मेल्टर में शुक्रवार को प्रातः11.26 बजे पायरो प्लांट स्थित प्रोपेन स्टोरेज एरिया में गैस लिकेज़ की सूचना दी गई जिस पर जिंक प्रशासन एवं जिला प्रशासन ने तुरन्त हरकत में आकर बचाव एवं स्थिति पर काबू पाने की उपयुक्त तथा त्वरित कार्यवाही शुरू की।

भारत सरकार के नेशनल डिजास्टर मेनेजमेंट आॅथोरिटी के तहत् हिन्दुस्तान जिंक की ईकाई चन्देरिया लेड जिंक स्मेल्टर मंे प्रोपन स्टोरेज एरिया में आॅफसाईट इमरजेंसी रेस्पोन्स ड्रील लेवल 3 किया गया। सबसे पहले प्रोपेन एरिया में लिकेज़ की सूचना पर जिंक प्रशासन की फायर ब्रिगेड एवं एम्बूलेंस के साथ रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंच तुरन्त बचाव एवं नियंत्रण की कार्रवाई शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही लाकेशन हेड कमोद सिंह, पायरो यूनिट हेड के बालामुर्गन, पायरो डिप्टी यूनिट हेड चण्डीदास, सेफ्टी हेड बालचंद पाटीदार, ओपरेशन हेड टीवीएसएस नागाराजु ने घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया एवं तुरंत जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को घटना की सूचना देने के साथ ही नजदीक के उद्योग बिरला सिमेन्ट वक्र्स, आईओसीएल जालमपुरा से मदद मांगी गई। इसी बीच माॅक ड्रील के तहत् लीकेज़ पर काबू पाने के लिए कारखानें में उपलब्ध साधनों स्प्रींकलर सिस्टम, फायर ब्रीगेड, फायर हाईड्रेन्ट मोनिटर से पानी का क्लाउड बनाकर प्रोपेन को फैलने से रोकने का प्रयास किया गया। बाहरी सहायता मिलने से पूर्व ही जिंक प्रशासन द्वारा स्थिति पर काबू पा लिया गया।

इस बीच तहसीलदार गंगरार पुष्पेंद्र सिंह राजावत, पुलिस उपअधीक्षक करण सिंह, चंदेरिया थानाधिकारी संजय शर्मा, पुलिस जाब्ता, बिरला सिमेन्ट एवं नगर परिषद की फायर ब्रिगेड, बिरला सिमेन्ट की एंबुलेंस मय दल, श्री सांवलिया जी सामान्य चिकित्सालय की एंबुलेंस मौके पर पहुंचे। जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने स्थिति एवं तैयारियों का जायजा लिया। हिन्दुस्तान जिं़क के सेफ्टी हेड बालचंद पाटीदार ने अधिकारियों को सारे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी दी।

माॅक ड्रील के दौरान आईओसीएल उपप्रबंधक सुरक्षा दिप्ती मूंदडा, चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर से अनूप केआर, विजय नलवाया,सुनील कुमार,सांकेत जैन, बीके प्रसाद, अभिषेक कोठारी, जीवितेश उपाध्याय, विनय, शुभम साहू, छायांक देशमुख, उषा शर्मा, मीनाक्षी कुमावत, दीपक जैन,पंकज जैन,श्यामसुदंर सोनी, पद्मलोचन सियाल, पिनल प्रजापति, भगवती पालीवााल उपस्थित रहेे।

Read these News also…

*अभियान चलाकर आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करें: ज़िला कलेक्टर – Chittorgarh News*

अभियान चलाकर आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करें: ज़िला कलेक्टर

 

*हिन्दुस्तान जिंक द्वारा एचआईवी एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित – Chittorgarh News*

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा एचआईवी एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 

*सैन ने किया डेयरी प्रबंध संचालक का पद भार ग्रहण – Chittorgarh News*

सैन ने किया डेयरी प्रबंध संचालक का पद भार ग्रहण

*केन्द्रीय गृह मंत्री अमितशाह ने बीकानेर, उदयपुर और जयपुर में कार्यकर्ताओं से किया संवाद – Chittorgarh News*

केन्द्रीय गृह मंत्री अमितशाह ने बीकानेर, उदयपुर और जयपुर में कार्यकर्ताओं से किया संवाद

*दो कारों से 6 क्विंटल से अधिक डोडा चूरा बरामद, चालक भाग निकले – Chittorgarh News*

दो कारों से 6 क्विंटल से अधिक डोडा चूरा बरामद, चालक भाग निकले

 

 

 

 

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *