चित्तौड़गढ़। स्थायी लोक अदालत द्वारा आईसीआईसीआई लोम्बार्ड इंश्योरेंस कंपनी के विरूद्ध प्रार्थी को 20 लाख रुपये क्षतिपूर्ति दिये जाने के आदेश के निर्णय के विरूद्ध कम्पनी द्वारा हाईकोर्ट में अपील किये जाने पर हाईकोर्ट द्वारा अधिनस्थ न्यायालय द्वारा पारित आदेश को यथावत रखकर बीमा कंपनी की अपील खारिज कर दी।
प्रकरणानुसार परिवादी राशमी तहसील के सोमरवालों का खेड़ा निवासी रोशनलाल पिता गोवर्धनलाल जाट ने अधिवक्तागण भगवतसिंह गिलुण्डिया, कुलदीप सुहालका, राजकुमार वैष्णव के मार्फत एक परिवाद चित्तौड़गढ़ में आईसीआईसीआई लोम्बार्ड इन्श्योरेंस कंपनी के विरूद्ध इस आशय का पेश किया कि परिवाद द्वारा परिवादी के पिता गोवर्धनलाल जाट ने अपने जीवनकाल में एक बीमा पॉलीसी विपक्षी बीमा कंपनी से जारी करवाई थी। जिसके अनुसार दुर्घटना मृत्यु पर 20 लाख रूपये देय योग्य थे। गोवर्धनलाल जाट की रोजाना की तरह नोहरे के पास रजका को पानी देने के दौरान ट्यूबवेल मोटर चलाते समय करंट लगने से दुर्घटनावश मृत्यु हो गई। नोमीनी होने के कारण परिवादी ने कम्पनी से क्लेम आवेदन पेश किया जिसे बीमा कम्पनी द्वारा पुरानी बीमारी से मृत्यु होना बता कर खारीज कर दिया गया।
स्थायी लोक अदालक चित्तौड़गढ़ द्वारा दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद परिवादी अधिवक्ता के तर्कों से सहमत होते हुए विपक्षी बीमा कम्पनी को 20 लाख रुपये मय ब्याज एवं हर्जाने के परिवादी को अदा करने के आदेश सुनाये थे। विपक्षी बीमा कम्पनी द्वारा निर्णय की अपील उच्च न्यायालय में की गई जिस पर उच्च न्यायालय ने अधीनस्थ न्यायालय स्थायी लोक अदालक द्वारा पारित आदेश को यथावत रखकर बीमा कंपनी की अपील को खारिज कर दिया।

Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






