राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक में भाग लेंगे भाजपा पदाधिकारी

SHARE:

चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी की नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 17 एवं 18 फरवरी को राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आयोजित होगी। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि बैठक के उद्घाटन सत्र को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संबोधित करेंगे एवं समापन सत्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। चितौड़गढ जिले से राष्ट्रीय कार्यसमिति में सम्मिलित होने वाले भाजपा पदाधिकारियों के कार्यक्रम व्यवस्था हेतु भूपाल सागर पंचायत समिति प्रधान हेमेंद्र सिंह राणावत को संयोजक एवं उप प्रधान निंबाहेड़ा जगदीश आंजना को सहसंयोजक मनोनीत किया है। चितौड़गढ जिले से भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश वित समिति सदस्य, लोकसभा क्लस्टर, लोकसभा संयोजक, लोकसभा विस्तारक, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, जिला प्रभारी, जिला प्रमुख, स्थानीय निकाय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रधान, उप प्रधान आदि भाग लेंगे।
chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Comment

और पढ़ें