PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK बेहतर यातायात के लिए जनजागरूकता वाहन रैली निकाली - Chittorgarh News

बेहतर यातायात के लिए जनजागरूकता वाहन रैली निकाली

SHARE:

  • जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखा किया रवाना

चित्तौड़गढ़। 100 दिवसीय सुगम सरल यातायात संबंधी कार्य योजना के अंतर्गत शनिवार को यातायात जनजागरूकता पुलिस वाहन रैली को कलेक्ट्री चौराहा से जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा निर्देशित 100 दिवसीय सुगम सरल यातायात संबंधी कार्य योजना के अंतर्गत यातायात पुलिस व जिला पुलिस के जवानों ने अपने वाहनों से शहर के मुख्य मार्गो पर यातायात जनजागरूकता वाहन रैली निकाली।

  1. यातायात जनजागरूकता वाहन रैली कलेक्ट्री चौराहा से शुरू होकर अप्सरा चौराहा, सुभाष चौक, नेहरू बाजार ,गोल प्याऊ चौराहा, पावटा चौक ,बूंदी रोड ,अप्सरा चौराहा ,राणा सांगा मार्केट, पन्नाधाय बस स्टैंड चौराहा , नया सेतु मार्ग मार्केट ,चामटी खेड़ा चौराहा ,पोस्ट ऑफिस , नगर परिषद के सामने होते हुए कलेक्टरी चौराया ,शास्त्री नगर चौराहा से होते हुए कलेक्ट्री चौराहे पर रैली का समापन हुआ।
    जनजागरूकता रैली में प्रमुख यातायात संबंधी स्लोगन जैसे- तेज गति से वाहन चलाने, लाल बत्ती का उल्लंघन, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग, नशे में वाहन चलाना ,भार वाहनों में यात्री परिवहन, इन यातायात नियमों की अनदेखी से आपका ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित हो सकता है तथा आपका ई-चालान जेनरेट हो सकता है, जिससे आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने में घबराएं नहीं, मदद करने वाले व्यक्ति को पुलिस या अस्पताल द्वारा परेशान नहीं किया जाएगा, बिना हेलमेट के वाहन नहीं चलावे, सीट बेल्ट का प्रयोग करें, अपनी सुरक्षा परिवार की रक्षा सड़क सुरक्षा पर ध्यान दें । ट्रैफिक सिग्नल्स और रोड ट्रैफिक सिग्नल्स और रोड्स साइन यातायात के नियमों की पालना करें। ज्यादा माल, जी का जंजाल। ओवरलोडिंग यानी ओवर रिस्क ,ओवर नुकसान और सड़के बेहाल। ओवरलोडिंग करने से बच्चे अन्यथा आपका वाहन जप्त हो सकता है एवं ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित /निरस्त किया जा सकता है। सड़क पर जरा सी लापरवाही पड सकती है भारी। इत्यादि यातायात नियमों के स्लोगन की जानकारी नारे लगाते हुए जनजागरूकता रैली निकाली।
    जनजागरूकता रैली को जिला कलेक्टर श्री आलोक रंजन, पुलिस अधीक्षक श्री राजन दुष्यंत ने हरी झंडी देखकर जनजागरूकता रैली को रवाना किया। रैली में डीएसपी चित्तौड़गढ़ करण सिंह, डीएसपी यातायात जोगेंद्र सिंह, यातायात प्रभारी मधु कंवर, यातायात अधिकारी कर्मचारी, यातायात होमगार्ड ,कोतवाली पुलिस az¯2⅔व रिजर्व पुलिस लाइन का जाता, महिला सिग्मा, चेतक का जाप्ता द्वारा शहर चित्तौड़गढ़ के प्रमुख मार्गों पर रैली निकाली गई।
chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *