PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK जिला कलक्टर ने ली स्वास्थ्य समिति की बैठक - Chittorgarh News

जिला कलक्टर ने ली स्वास्थ्य समिति की बैठक

SHARE:

चित्तौड़गढ़। जिले में बेहतर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जिला कलक्टर आलोक रंजन ने शुक्रवार को जिला परिषद के ग्रामीण विकास अभिकरण सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक ली और जिला चिकित्सालय सहित स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले बीमार को दी जाने वाली चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की और महत्वपूर्ण निर्देशित दिए।

जिला कलक्टर ने जिला चिकित्सालय मैं पर्याप्त साफ-सफाई करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित हो रहे आईपीडी एवं ओपीडी रोगियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने नि:शुल्क दवा एवं नि:शुल्क जांच योजना के तहत जिला चिकित्सालय सहित जिले के विभिन्न उपस्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध करवाई जा रही दवाइयों के संबंध में जानकारी ली।

उन्होंने राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी रोगियों को दी जाने वाली दवाइयों एवं जांच राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विद्यालयों के बालक-बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण आभा में दर्ज की जा रही जानकारी के संबंध में भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी धायगुडे स्नेहल नाना,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रामकेश गुर्जर, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश वैष्णव
सहित बीसीएमओ एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *