PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK ज़िला स्थापना समिति की बैठक आयोजित - Chittorgarh News

ज़िला स्थापना समिति की बैठक आयोजित

SHARE:

  • पंचायती राज संस्थाओं के कनिष्ठ सहायकों का वरिष्ठ सहायक पद पर एवं सहायक कर्मचारियों का कनिष्ठ सहायक पर पदोन्नति का सर्वसम्मति से निर्णय

चित्तौड़गढ़। जिला स्थापना समिति की बैठक जिला प्रमुख भूपेन्द्र सिंह सोलंकी की अध्यक्षता में जिला परिषद कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में राजस्थान प्राथमिक
एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती 2021-22 के एक अभ्यर्थी को तृतीय श्रेणी अध्यापक पद पर नियुक्ति हेतु आवंटित विद्यालय का अनुमोदन किया गया। राजस्थान मृत सरकारी कमर्चारियों के आश्रितों को अनुकम्पात्मक नियुक्ति नियम, 1996 के तहत कनिष्ठ लिपिक पद पर अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने हेतु चयन करने का निर्णय लिया गया। 14 तृतीय श्रेणी अध्यापकों द्वारा दो वर्ष की संतोषजनक सेवा पूर्ण करने से स्थाईकरण करने तथा पंचायती राज संस्थाओं के कनिष्ठ सहायकों का वरिष्ठ सहायक पद पर एवं सहायक कर्मचारियों का कनिष्ठ सहायक पर पदोन्नति का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, जिला कलक्टर प्रतिनिधि कोषाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा उपस्थित थे।

*जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने डूंगला में की जनसुनवाई – Chittorgarh News*

जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने डूंगला में की जनसुनवाई

*10 वर्ष पहले बने आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करवाना जरूरी – Chittorgarh News*

10 वर्ष पहले बने आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करवाना जरूरी

*डबल इंजन की सरकार से प्रदेश की जनता ठगा सा कर रही महसूस: जाड़ावत – Chittorgarh News*

डबल इंजन की सरकार से प्रदेश की जनता ठगा सा कर रही महसूस: जाड़ावत 

*मंडी के मुनीम से हुई लूट में 8 लाख से अधिक रुपये व घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल बरामद – Chittorgarh News*

मंडी के मुनीम से हुई लूट में 8 लाख से अधिक रुपये व घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल बरामद

*146 टीमों में 677 पुलिसकर्मी, विशेष अभियान में 477 अपराधियों को पकड़ा – Chittorgarh News*

146 टीमों में 677 पुलिसकर्मी, विशेष अभियान में 477 अपराधियों को पकड़ा

 

 

 

 

 

 

 

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *