- पुलिस अधीक्षक ने कांस्टेबल को राज्य सेवा से किया बर्खास्त,
- तस्करी में संलिप्तता पर जारी किया बर्खास्तगी आदेश,
चित्तौड़गढ़। मादक पदार्थों की तस्करी में अपराधियों से सांठगांठ करने व तस्करी कर आपराधिक कृत्य में संलिप्तता पाए जाने पर विभागीय कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक ने जिला चित्तौड़गढ़ के सोमवार को आदेश जारी कर एक कांस्टेबल को राज्य सेवा से बर्खास्त किया है। कांस्टेबल निलंबित अवधि में अनुपस्थिति के दौरान 12 किलोग्राम अफीम के साथ पंजाब पुलिस द्वारा पकड़ा गया था।

ज़िला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि 20 अक्टूबर 2023 को पंजाब के मानसा जिले के सरदूलगढ़ थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान चित्तौड़गढ़ जिला पुलिस के कर्मचारी कोटपूतली जिले के लालपुरा निवासी विक्रम सिंह पुत्र हनुमान सहाय मीणा को क्रेटा कार में 12 किलोग्राम अवैध अफीम ले जाते हुए गिरफ्तार किया था। कानिस्टेबल विक्रम सिंह चित्तौड़गढ़ जिले से पूर्व में अफीम तस्करी के एक अन्य मामले में संलिप्त अपराधियों से सांठगांठ कर तस्करी में संलिप्तता पाये जाने पर निलंबित होकर उदयपुर जिले में निलंबन अवधि काट रहा था, जहां से वह अनुपस्थित होकर पुनः अफीम तस्करी करता पंजाब में पकड़ाया था।
उक्त मामले में जिले के डीएसपी ग्रामीण चित्तौड़गढ़ सचिन शर्मा द्वारा जांच में आरोप प्रमाणित पाये जाने से जिला पुलिस अधीक्षक ने विभागीय कार्रवाई करते हुए निलंबन अवधि में अनुपस्थित होकर एनडीपीएस एक्ट जैसे गंभीर प्रकृति के आपराधिक कृत्य का प्रकरण दर्ज होने के मामले में दोषी पाए जाने पर अपराध दुराचरण की गंभीर श्रेणी में होने से कोटपूतली जिले के लालपुरा निवासी विक्रम सिंह पुत्र हनुमान सहाय मीणा को राज्य सेवा से बर्खास्त किया गया है।
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर Google Play Store से डाउनलोड करें Chittorgarh News एप और पाएं चित्तौड़गढ़ व आसपास की खास खबरे आपके मोबाइल में
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.knetwork.chittorgarhnews
*तस्करी में लिप्त फरार दो आरोपी की गिरफ्तारी पर ईनाम की घोषणा – Chittorgarh News*
तस्करी में लिप्त फरार दो आरोपी की गिरफ्तारी पर ईनाम की घोषणा
*अवैध रूप से गीली लकड़ी परिवहन करते ट्रक जब्त – Chittorgarh News*
*दुर्घटना में मृत्यु होने पर 8 लाख क्षतिपूर्ति राशि मय ब्याज दिलाये जाने के आदेश – Chittorgarh News*
दुर्घटना में मृत्यु होने पर 8 लाख क्षतिपूर्ति राशि मय ब्याज दिलाये जाने के आदेश
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड करें *_Chittorgarh News एप*_ और पाएं चित्तौड़गढ़ व आसपास की खास खबरे आपके मोबाइल में
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.knetwork.chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






