- एक पर 25 हजार व दूसरे पर 10 हजार रुपये ईनाम किये घोषित
चित्तौड़गढ़। मण्डफिया थाने के अवैध एमडीएमए पावडर की जब्ती के मामले में फरार वांछित आरोपियों की तलाश व गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को आदेश जारी कर ईनाम की घोषणा की है। आरोपी पोखर खटीक पर 25 हजार व प्यारचंद खटीक पर 10 हजार रुपये ईनाम की घोषणा की है।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि मण्डफिया थाना पुलिस ने 27 अक्टूबर 2023 को नाकाबंदी के दौरान एक लोडिंग टेम्पो में मक्का की आड़ में छिपाकर ले जाते 1 किलो 319 ग्राम अवैध एमडीएमए मौली पावडर जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। उसी मामले में वांछित आरोपी चिकारडा थाना मंडफिया निवासी पोखर खटीक पुत्र मिठूलाल खटीक व जोयडा बावजी थाना आकोला निवासी प्यारचंद पुत्र धर्माजी उर्फ धर्मचंद की तलाश की जा रही थी, किंतु काफी तलाश के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाने की वजह से आमजन से सहयोग प्राप्त करने के लिए दोनो आरोपियों की गिरफ्तारी पर ईनाम की घोषणा की गई है। जो कोई व्यक्ति आरोपियों के संबंध में सूचना देगा, पता बताएगा या गिरफ्तार कराएगा उसे नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
आरोपी पोखर खटीक के खिलाफ करीब 28 आपराधिक प्रकरण दर्ज होकर कई प्रकरणो में वांछित चल रहा है, वहीं आरोपी प्यारचंद 5 आपराधिक प्रकरणों में लिप्त होकर मंडफिया थाने के प्रकरण में वांछित चल रहा है।
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर Google Play Store से डाउनलोड करें Chittorgarh News एप और पाएं चित्तौड़गढ़ व आसपास की खास खबरे आपके मोबाइल में
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.knetwork.chittorgarhnews
*अवैध रूप से गीली लकड़ी परिवहन करते ट्रक जब्त – Chittorgarh News*
*दुर्घटना में मृत्यु होने पर 8 लाख क्षतिपूर्ति राशि मय ब्याज दिलाये जाने के आदेश – Chittorgarh News*
दुर्घटना में मृत्यु होने पर 8 लाख क्षतिपूर्ति राशि मय ब्याज दिलाये जाने के आदेश
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड करें *_Chittorgarh News एप*_ और पाएं चित्तौड़गढ़ व आसपास की खास खबरे आपके मोबाइल में
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.knetwork.chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






