PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद हेतु पंजीकरण जारी - Chittorgarh News

समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद हेतु पंजीकरण जारी

SHARE:

  • न्यूनतम समर्थन मूल्य 2 हजार 400 रुपए प्रति क्विंटल

उदयपुर/चित्तौड़गढ़। प्रदेश में भारतीय खाद्य निगम अन्य खरीद एजेंसियों के साथ रबी विपणन वर्ष 2024-25 के तहत 10 मार्च 2024 से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूँ की खरीद शुरू कर रहा है जिसका पंजीकरण दिनांक 20 जनवरी से शुरू हो चुका है। इस बार सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 रुपए प्रति क्विटल रखा गया है, साथ ही 125 रुपए का बोनस राज्य सरकार द्वारा दिया जाएगा और 48 घंटो के भीतर 2400 रुपए प्रति क्विंटल का भुगतान सीधे किसान के खाते में किया जाएगा।

किसान समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय हेतु http://mspproc.rajasthan.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते है और अगर ऑनलाइन पंजीकरण में कोई परेशानी आती है तो किसान राज्य सरकार के हेल्पलाइन नंबर 18001806030 पर पंजीकरण एवं खरीद संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संपर्क कर सकते हैं।

भारतीय खाद्य निगम के महाप्रबंधक श्री सौरभ चौरसियाजी ने बताया कि प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीद हेतु कुल 469 खरीद केंद्र संचालित किए जा रहे है जो कि विगत वर्ष की तुलना मे दो गुना से ज्यादा है इससे किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए ज्यादा दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। उदयपुर संभाग के अंतर्गत बांसवाड़ा, *चित्तौड़गढ़*, डुंगरपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही एवं उदयपुर राजस्व जिलों में पिछले वर्ष खरीद के 19 केंद्र थे, जबकि इस बार कुल 96 केन्द्रों के माध्यम से खरीद की जायेगी। प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद 30 जून तक जारी रहेगी इसलिए किसान तय समय के भीतर अपनी उपज को मंडी में लेकर आने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है ताकि सभी किसानों को समर्थन मूल्य तथा बोनस का लाभ मिल सके।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *