PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK लोकसभा चुनाव की तैयारियां प्रारंभ - Chittorgarh News

लोकसभा चुनाव की तैयारियां प्रारंभ

SHARE:

  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली अधिकारियों की बैठक
चित्तौड़गढ़ । लोकसभा आम चुनाव की तैयारियां प्रारंभ हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन ने मंगलवार को चुनाव से जुड़े आला अधिकारियों की बैठक ली एवं विभिन्न तैयारियों की समीक्षा की।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी धायगुडे स्नेहल नाना को स्वीप गतिविधियों से जागरूक करने तथा कम प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केंद्रों पर पेयजल, बिजली आपूर्ति तथा महिला पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय की समीक्षा भी बैठक में की। उन्होंने इस दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम को समयबद्ध रूप से संपन्न कराने, डाक मत पत्र से मतदान आदि की जानकारी भी ली।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश कुमार, नगर विकास न्यास के सचिव हिम्मत सिंह बारहठ, कोषाधिकारी दिग्विजय सिंह झाला सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड करें Chittorgarh News एप और पाएं चित्तौड़गढ़ व आसपास की खास खबरे आपके मोबाइल में

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.knetwork.chittorgarhnews

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *