PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK वार्षिकोत्सव में किया प्रतिभाओं का सम्मान - Chittorgarh News

वार्षिकोत्सव में किया प्रतिभाओं का सम्मान

SHARE:

चित्तौड़गढ़। राउप्रावि ठुकरावा में वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर प्रतापसिंह ने की। मुख्य अतिथि एडीओ राजराजेश्वर चौहान थे जबकि विशिष्ठ अतिथि एसीबीईईओ शम्भूलाल सोमानी, वार्ड पंच किशनलाल, एसएमसी अध्यक्ष सूर्यपालसिंह, एसएमसी पूर्व अध्यक्ष शंकरलाल गुर्जर, कालूलाल गुर्जर, एडवोकेट नारायणलाल गुर्जर, गोपाल सिंह, गोवर्धन सिंह, भूरालाल गुर्जर थे।
विद्यालय छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, लघु नाटिका की प्रस्तुति दी। उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं, भामाशाहों एवं शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में किंजल शर्मा, अर्जुन भील को पुरस्कृत किया गया। शाशि भोपालसिंह राव, अध्यापिका मनीषा पुरोहित को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। स्वागत उद्बोधन संस्था प्रधान रतनलाल सालवी ने देते हुए वर्षभर की गतिविधियाँ बताई। संचालन शाशि भोपालसिंह राव ने किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राएँ, अभिभावकगण, शिक्षक एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *