विधायक आक्या ने श्री तनसिंह शताब्दी समारोह विशेष ट्रेन को झंडी दिखा किया रवाना

SHARE:

चित्तौड़गढ़। श्री क्षत्रीय युवक संघ के संस्थापक श्री तन सिंह के जन्म शताब्दी वर्ष पर रविवार को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित समारोह में शामिल होने हेतु चित्तौडगढ़ से करीब दो हजार से अधिक पदाधिकारियो व समाजजनों का दल 22 बोगी की विशेष ट्रेन से दिल्ली को रवाना हुआ। विशेंष ट्रेन को चित्तौडगढ़ विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने झण्डी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर विधायक आक्या ने कहा कि श्री क्षत्रिय युवक संघ विगत 77 वर्षो से समाज में सतोगुणीय जातीय भाव जाग्रत कर संगठित क्षत्रिय शक्ति के माध्यम से परित्राणाम, साधूनाम, विनाशाय च दुष्कृताम का शिक्षण दे रहा है। श्री क्षत्रिय युवक संघ जैसी सामूहिक संस्कारमयी कर्मप्रणाली के प्रणेता श्री तनसिंह का जीवन हमें पे्ररणा देता है।
इस अवसर पर जिला प्रमंुख भुपेन्द्रसिंह बड़ोली, प्रधान देवेन्द्र कंवर, गंगासिंह साजाली, दिलीप सिंह रूद, हषवर्धनसिंह रूद, राघवेन्द्रसिंह चुण्डावत, जोगेन्द्रसिंह छोटाखेडा, विक्रम सिंह झालरा, टिकमपाल सिंह, निर्मला कंवर, भंवरसिंह गौड़, गजेन्द्रसिंह छोटाखेड़ा, खुमाणंिसह आछोड़ा, रतनभंवर सिंह, किरण सिंह, सुरेन्द्र सिंह, देवेन्द्रसिंह चुण्डावत, रणवीरसिंह, शिवकरण सिंह, जितेन्द्र सिंह सहित बढ़ी संख्या में समाज के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *