PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK 11 दिवसीय रामलीला महोत्सव का शुभारंभ हुआ - Chittorgarh News

11 दिवसीय रामलीला महोत्सव का शुभारंभ हुआ

SHARE:

चित्तौड़गढ़। शहर के हाथी कुंड के समीप 11 दिसवीय रामलीला का शनिवार से शुभारम्भ किया गया। संचालक पं अशोक उपाध्याय ने बताया कि राम लीला 12 से 22 जनवरी तक प्रतिदिन रात्रि 7ः30 से 10ः30 तक नियमित तक चलेगी, जिसमें भारत के प्रसिद्ध धर्म प्रचारक रामलीला मंडल काशी द्वारा पहली बार रामलीला का मंचन किया जा रहा है। रामलीला के प्रथम दिन दशरथ पुत्र प्राप्ति यज्ञ, श्री राम जन्म का मंचन किया गया। श्री राम का जन्म होते ही श्री राम के जय कारों से पांडाल गूंज उठा, पूरा पंडाल ऐसा लग रहा था कि मधुबन कॉलोनी नहीं अयोध्या नगरी है। ऐसी रामलीला 30 साल बाद हो रही है। उन्होंने बताया कि रामलीला मनोरंजन नहीं है, संस्कृति है, संस्कारों का संगम हैै रामलीला का आयोजन होना बहुत जरूरी है, आज के समय में ऐसे आयोजन विलुप्त हो गए हैं। रामलीला को लेकर मधुबन कॉलोनी ़ में बहुत उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में रामलीला देखने के लिए भक्तगण एवं धर्मप्रेमियों ने भाग लिया। इससे पूर्व रामलीला के शुभारंभ कायर्क्रम में मुख्य अतिथि श्रवण सिंह राव, विनोद चपलोत, हरीश इनाणी, गोवर्धन जाट, दिनेश आगाल, दिनेश ओझा, महेंद्र जोशी, शिवलाल शर्मा, चेतन गौड़, झमकलाल सुखवाल सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

*तीन देश व 14 राज्यों के प्रतिनिधि मंडल ने विधायक आक्या का किया सम्मान – Chittorgarh News*

तीन देश व 14 राज्यों के प्रतिनिधि मंडल ने विधायक आक्या का किया सम्मान

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.knetwork.chittorgarhnews

अपने एंड्रॉयड मोबाइल के प्ले स्टोर से आज ही Chittorgarh News एप डाउनलोड कर पढ़े चित्तौड़गढ़ की खास खबरें।

 

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *