चित्तौड़गढ़। विधानसभा चुनाव 2023 के समापन के पश्चात् भी अभिनव लोकतंत्र पार्टी के प्रत्याशी को पार्टी अंशदान नहीं दिये जाने पर अध्यक्ष लाखनसिंह को पत्र लिख कर अंशदान दिये जाने की मांग की।

विधानसभा चुनाव में अभिनव लोकतंत्र पार्टी से प्रत्याशी स्थानीय जोगेन्द्रसिंह होड़ा ने नामांकन पत्र दाखिल पत्र दाखिल कर चुनाव लड़ा। इससे पूर्व जयपुर कार्यालय से बात कर जमानत के साथ ही प्रचार प्रसार की राशि पार्टी फण्ड से दिये जाने के आश्वासन के बावजूद चुनाव खत्म होने के काफी समय व्यतीत होने पर भी पार्टी से फण्ड प्राप्त नहीं होने पर लिखा गया। उन्होंने बताया कि उधार लेकर चुनाव लड़ा गया जिससे स्थिति बिगड़ गई। बार बार फोन पर वार्ता करने पर लोकसभा चुनाव के साथ ही अन्य चुनाव के भी इसी वर्ष होने की चर्चा करने की बात कही। प्रत्याशी ने आलाकमान से शीघ्र ही समस्या का समाधान कर भविष्य की रूपरेखा बनाने की बात लिखी।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






