PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK कार चोरी का 24 घंटो में खुलासा, कार बरामद एक आरोपित गिरफ़्तार - Chittorgarh News

कार चोरी का 24 घंटो में खुलासा, कार बरामद एक आरोपित गिरफ़्तार

SHARE:

  • मार्बल व्यवसायी की कार चोरी की वारदात का 24 घण्टे में खुलासा,
  • चोरी की कार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। शहर की बेड़च नदी के पास से एक कार चोरी का खुलासा करते हुए चित्तौड़गढ़ कोतवाली थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उससे चोरी की गई कार बरामद कर ली है।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि कुम्भानगर निवासी सुनिल पुत्र बी.एल. सोमानी की पोलो कार पद्मिनी होटल के पास बेड़च नदी पर फल वालो की दुकान से कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा ले जाने की सूचना कोतवाली पर मिलने पर प्रकरण दर्ज कर तलाश की गई। कार के अंदर एक एप्पल व एक सैमसंग एन्ड्राईड मोबाईल भी था। मामले में एएसपी बुगलाल मीना एवं डीएसपी कर्ण सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी अध्यात्म गौतम के नेतृत्व में थाने के एसआई भगवान सिंह, एएसआई अम्बालाल, हैड कांस्टेबल. फतेह सिंह, कमलेश कुमार, कांस्टेबल सुनिल कुमार, राजेश कुमार द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कार चोरी करने वाले अज्ञात व्यक्ति के कार लेकर भागने की दिशा में रोड़ पर पड़ने वाले टोल टैक्स एवं रास्ते के सीसीटीवी कैमेरो के फूटेज का अवलोकन
कर एवं आमसूचना संकलन व ह्युमन इंटेलिजेंस से मामले में घटना कारित करने वाले आरोपी का पता लगाया गया।
कार चोरी की वारदात का 24 घण्टे में खुलासा कर भीलवाड़ा बाईपास राधिका होटल के पीछे वाले रोड़ से आरोपी
भीलवाड़ा के 200 फीट रिंग रोड़ हुगम बिहार थाना प्रताप नगर निवासी भैरुलाल पुत्र हरिराम बलाई के कब्जे से चोरी की पोलो कार बरामद कर आरोपी भैरुलाल बलाई को गिरफ्तार किया गया। आरोपी भैरुलाल को न्यायालय में पेशकर दो दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया है, जिससे चोरी की अन्य वारदातो के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

 

*लीग मैचो से इंटर जिंक क्रिकेट चैंपियनशिप 2024 टूर्नामेंट का आगाज – Chittorgarh News*

लीग मैचो से इंटर जिंक क्रिकेट चैंपियनशिप 2024 टूर्नामेंट का आगाज

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *