चित्तौड़गढ़। शहर के सदर थाना क्षेत्र में चोरी नियत से घर में घुसे बदमाश को पड़ोसियो की सजगता से पकड़ कर पुलिस के हवालें कर दिया। मधुबन कॉलोनी के सोमनगर इलाके में बीती देर रात एक चोर सूने मकान में घुसकर चोरी करने की कोशिश कर रहा था। सदिर्यों की छुट्टी के दौरान गृह मालिक महावीर शमार् परिवार के साथ बूंदी गए हुए
थे। मकान के बाहर गेट पर ताला लगा हुआ था, जिसके कारण चोर गेट से कूद कर अंदर गया। उसे अंदर देर रात को इस तरह
जाते हुए देख मोहल्ले के कुत्तों ने भौंकना शुरू कर दिया। इस तरह से कुत्तों की आवाज पर पड़ोसियों को भी शक हुआ। चोर ने घर खिड़की तोड़कर रूम में जाने की कोशिश की। इस दौरान सभी पड़ोसी एक साथ मौके पर आ गए। एक साथ कई जनों को देखकर उसने सरेंडर कर दिया। जिसकी पिटाई कर पुलिस को सुपुदर् कर दिया। पड़ौसी हरिओम सिंह ने बताया कि चोर सूने मकान के मुख्य दरवाजे का लॉक तोड़कर ऊपर गया। वहां कमरे का भी लॉक तोड़कर सारा सामान बिखेर दिया था, लेकिन उसे कुछ नहीं मिला। इस पर वह नीचे आया, लेकिन कमरे में इंटरलॉक होने के कारण वह लॉक को नहीं तोड़ पाया। इस पर चोर ने घर खिड़की तोड़कर रूम में जाने की कोशिश की। इस दौरान सभी पड़ोसी एक साथ
मौके पर आ गए। एक साथ कई जनों को देखकर उसने सरेंडर कर दिया। पड़ोसियों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।
मौके पर हेड कॉन्स्टेबल रामावतार भी पहुंच चोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसमें उसने अपना नाम करौली निवासी जितेंद्र मीना होना बताया। उसका मोबाइल चेक करने पर पता चला कि उसके साथ अन्य 2 आरोपी भी करौली से चित्तौड़गढ़ आए थे। सभी किसी होटल में रुके हुए थे, जहां उन्होंने सेल्फी भी ली थी। हालांकि उसके दोनों साथियों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। लेकिन आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने दिन में ही
रैकी कर ली, जिससे उसे पता चल गया था कि मकान में कोई भी नहीं है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर पूवर् में चोरी के
15 मुकदमे दर्ज है।

Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






