चित्तौड़गढ़। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आगामी 28 दिसम्बर को जिला कांग्रेस कमेटी एवं जिले की सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में पार्टी का 139वां स्थापना दिवस पर विचार गोष्ठी कर पार्टी झंडा फहराया जाएगा।

जिला कांग्रेस के प्रवक्ता के अनुसारल 28 दिसंबर को स्टेशन रोड स्थित राजीव गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय में दोपहर 12:15 पर झंडा रोहण कर जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पार्टी के इतिहास पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भेरूलाल चौधरी के अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित होंगे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिले में निवासरथ सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, सदस्यगण, पूर्व विधायकगण, विधानसभा चुनाव के पार्टी के प्रत्याशी, जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं मंडल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं उनकी कार्यकारिणी, नगर निकाय के अध्यक्ष एवं पार्षदगण, पंचायतराज के सभी जनप्रतिनिधिगण, अग्रिम संगठन, प्रकोष्ठ एवं विभागों के अध्यक्ष एवं उनकी कार्यकारिणी, जिले के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता साथियों को आमंत्रित किया गया है।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






