PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK मादक पदार्थों के अवैध व्यापार में लिप्त अपराधी एक साल के लिए जेल में निरुद्ध - Chittorgarh News

मादक पदार्थों के अवैध व्यापार में लिप्त अपराधी एक साल के लिए जेल में निरुद्ध

SHARE:

  • शासन उप सचिव (गृह) ने जारी किये निरूद्धि आदेश,
  • अपराधी प्रह्लाद सुखवाल हाई सिक्योरिटी जेल अजमेर में रहेगा निरूद्ध

चित्तौड़गढ़। लंबे समय से मादक पदार्थों के अवैध व्यापार व गतिविधियों में संलिप्त आभ्यासिक अपराधी जिनके खिलाफ आमजन भी न्यायालय में जाने से कतराते हैं, आमजन के स्वास्थ्य व कल्याण के साथ राष्ट्र की अर्थव्यवस्था पर विपरीत प्रभाव डालने वाले जिले के ऐसे एक अपराधी प्रहलाद सुखवाल को 19.10.2023 को निरूद्ध कर जेल भेजा गया था। जिसे निरूद्धी की दिनांक से एक वर्ष की अवधि के लिए दिनांक 18.10.2024 तक जेल में निरूद्ध रखा जाने का आदेश बुधवार को जारी किया गया है।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि राज्य सरकार के सलाहकार मण्डल के समक्ष बारू पुलिस थाना राशमी, चित्तौडगढ निवासी 48 वर्षीय प्रहलाद सुखवाल पुत्र रामलाल सुखवाल का प्रकरण दिनांक 12.12.2023 को रखा गया एवं सलाहकार मण्डल की रिपोर्ट के अनुसार प्रहलाद सुखवाल को निरूद्ध रखे जाने के लिए पर्याप्त आधार मानते हुए पिट अधिनियम में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रहलाद सुखवाल को निरूद्धी की दिनांक से एक वर्ष की अवधि के लिए दिनांक 18.10.2024 तक निरूद्ध रखा जाने का राज्य सरकार ने निर्देश जारी कर हाई सिक्योरिटी जैल अजमेर में रखने का आदेश दिया है।

राशमी थाने के अपराधी बारू निवासी 48 वर्षीय प्रहलाद सुखवाल पुत्र रामलाल सुखवाल वर्ष 1991 से अपराध में लिप्त होकर इसके खिलाफ कुल 11 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिसमे से 6 प्रकरण मादक पदार्थों की तस्करी के है। प्रहलाद सुखवाल को तीन मामलों में न्यायालय से सजा हो चुकी है, जिसमें हरियाणा में तस्करी के मामले में वह 10 साल की सजा के साथ एक लाख रुपये के अर्थदंड से भी दंडित हो चुका है, इसके अलावा प्रहलाद के वर्तमान में 5 प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन चल रहे है। प्रहलाद की बड़ी मात्रा में संदिग्ध नगद राशि की जब्ती में संदिग्धता पाई गई थी। प्रहलाद सुखवाल के खिलाफ पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए राशमी थाना पुलिस ने डिटेन कर शासन सचिव गृह के आदेश की पालना में हाई सिक्योरिटी जेल अजमेर में रखा गया है।

एसपी दुष्यंत ने बताया कि पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत जिले में इस प्रकार की यह पहली कार्यवाही है। आगे भी निरन्तर ऐसे अपराधियों की गतिविधियों पर निगरानी की जाकर निरुद्धगी की कार्यवाही की जाएगी।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *