विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या को जीत की बधाईयां देने को लगा रहा दिन भर लोगो का तांता

SHARE:

चित्तौड़गढ़। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या की जीत की बधाईयां देने का सोमवार को भी विधानसभा क्षैत्र के लोगो का दिन भर तांता लगा रहा।
विधायक आक्या के मधुवन स्थित विधायक कार्यालय पर सोमवार प्रातः से ही लोगो का हुजुम उमड़ने लगा। बढ़ी तादाद में लोगो ने विधायक आक्या को मीठाई खिलाकर, माला पहनाकर व पुष्प गुच्छ भेंटकर उन्हे जीत की बधाईयां दी। लोगो ने विधायक आक्या को अपने कंधो पर उठा लिया व जयकारे लगाने लगे। विधायक आक्या ने भी बड़ी आत्मीयता से लोगो की बधाईयो को स्वीकार करते हुए इस जीत को विधानसभा क्षैत्र की जनता की जीत बताया। इस दौरान विधायक आक्या ने भाव विभोर होते हुए कहां की क्षैत्र की जनता ने उन्हे जो प्यार व स्नेह दिया है तथा उन पर जो विश्वास जताया है उसके लिये वे आजीवन जनता की सेवा करते रहेंगें।
इससे पूर्व रविवार को जीत के बाद विधायक आक्या बढ़ी संख्या में समर्थको के साथ पेदल सांवलिया जी पहुंचे व सांवलिया सेठ के चरणो में दण्डवत कर उनका आर्शीवाद प्राप्त किया। पेदल यात्रा के दौरान जगह जगह पर लोगो ने विधायक आक्या का गर्मजोशी से स्वागत कर उन्हे जीत की बधाईयां दी। विधायक आक्या की जीत पर विधानसभा क्षैत्र के समूचे गांवो में जीत का जश्न मनाया गया। इस दौरान लोगो ने आतीशबाजी कर व एक दुसरे का मुंह मिठा करा जीत की बधाईयां दी।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *