- जिले में अब तक कुल 668 मतदाताओं ने हम वोटिंग के माध्यम से किया मतदान
चित्तौड़गढ़। विधानसभा चुनाव 2023 के तहत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नवाचार के रूप में 80 वर्ष से अधिक आयु एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं के लिए प्रारंभ की गई होम वोटिंग की सुविधा के दूसरे दिन जिले में कुल 342 पात्र मतदाताओं के वोट पोस्टल बैलेट के माध्यम से डाले गए। जिले में अब तक कुल 668 मतदाताओं ने हम वोटिंग के माध्यम से मतदान किया है।

प्रभारी अधिकारी डाक मत पत्र प्रकोष्ठ मुकेश कुमार मीणा ने बताया कि बुधवार को विधानसभा क्षेत्र कपासन में 50, बेगू में 104, चित्तौड़गढ़ में 55, निंबाहेड़ा में 60 तथा विधानसभा क्षेत्र बड़ी सादड़ी में 73 पात्र मतदाताओं ने अपने वोट का उपयोग किया। उन्होंने बताया कि जिले में सर्वाधिक बेंगू विधानसभा में 80 वर्ष से अधिक आयु के 75 तथा दिव्यांग श्रेणी के 29 मतदाताओं ने वोट डालें।
राजस्थान में अपनी पसंदीदा व मजबूत सरकार को चुनने के लिए व चित्तौड़गढ़ की पांचो विधानसभा में अपने पसंदीदा जनप्रतिनिधि को चुनने के लिए वोटिंग पोल में भाग ले और जागरूक नागरिक बने।
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपनी चहेती पार्टी व अपने प्रत्याशी को वोट देकर देखें एग्जिट पोल…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






