भाजपा प्रत्याशी कृपलानी के पक्ष में महिला मोर्चा ने किया जनसंपर्क

SHARE:

घर-घर जाकर की भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील
निम्बाहेड़ा। निम्बाहेड़ा-छोटीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी एवं पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी को विजयी बनाने के लिए निम्बाहेड़ा नगर महिला मोर्चा की टीम ने मोर्चा संभालते हुए ग्रामीण एव नगर क्षेत्र में जनसंपर्क कर भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष आरती शर्मा ने बताया कि निम्बाहेड़ा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी के निर्देशन में भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद कृपलानी के पक्ष में महिला मोर्चा की टीम ने बिनोता सहित नगर के अहिरो का पूरा, भाम्बियों का पूरा, पेच तलाई एवं वार्ड नं 18 क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर मतदातों से जनसंपर्क किया तथा 25 नवम्बर को कमल के निशान पर बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद कृपलानी को विजयी बनाने का आव्हान किया।
इस दौरान महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती शर्मा, पार्षद माया भाम्बी, रेखा वसीटा, रतना चुगवानी, रागिनी आमेटा, रतन कुंवर, सीता मोरवाल, कृष्णा पंचोली, लीला भाटी, तरुणा गोखरू, मोहिनी बोयत, दिव्या ओटवानी, सीमा लुहाड़िया, प्रमिला त्रिपाठी सहित कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।
chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें