चित्तौड़गढ़। विधानसभा भाजपा प्रत्याशी नरपतसिंह राजवी का विधानसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क चल रहा है । राजवी ने सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, विधानसभा चुनाव संयोजक रणजीत सिंह भाटी, भाजपा प्रदेश कार्यालय संयोजक श्रवण सिंह राव, जिला महामंत्री रघु शर्मा, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रूद, मंडल अध्यक्ष राजमल सुखवाल के साथ घोसुंडा मंडल में सघन जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में जनसमर्थन मांगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर चितौड़गढ में विकास का नया इतिहास लिखा जायेगा। जाट ने कहा कि प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त करना है तो कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकना जरूरी है । कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार के सभी रिकार्ड तोड़कर प्रदेश की कानून व्यवस्था को बेहाल कर दिया है । आज सचिवालय जैसी जगहो पर करोड़ो रूपये मिलना शर्मसार करने वाली बात है। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी नरपतसिंह राजवी ने कांग्रेस सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार अगर कोई है तो वह कांग्रेस की गहलोत सरकार है जिसने जमकर प्रदेश की जनता को लूटने का कार्य किया है। सरकार के कई मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। मुख्यमंत्री गहलोत ने लाल डायरी से ध्यान बंटाने के लिए बिना गारंटी की घोषणाऐं की है जो केवल जनता को भ्रम मे डालने के लिए है। राजस्थान की जनता कांग्रेस मुक्त राजस्थान करने के लिए 25 नवंबर का इंतजार कर रही है। तीन दिसम्बर को जब चुनाव परिणामआयेगा तो कांग्रेस ऐतिहासिक हार को प्राप्त करेगी। उन्होने कहा कि ग्रामीण विकास की संकल्पना भाजपा के चरित्र में है । गरीब को गणेश मानकर ,गांव और गरीब की चिंता करने वाली पार्टी सिर्फ भाजपा ही है। पिछले पांच वर्षो में कांग्रेस ने प्रदेश की जो दुर्गति की है ,शासन में आते ही भाजपा इस दुर्गति से प्रदेश को निजात दिलायेगी। कांग्रेस सरकार ने पूरे साढ़े चार साल तक जनता की सुध नहीं ली । चुनाव नजदीक आते ही जनता को भ्रमित करने के लिए नई नई घोषणाएं कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुऐ कहा जिस प्रकार चितौड़गढ की जनता द्वारा भाजपा के प्रति जो प्यार और आर्शिवाद दिखाई दे रहा हे उससे आने वाले चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेगी। उन्होने कहा कि जनता का विश्वास उन्हें चित्तौड़गढ़ की सेवा करने का अवसर दे रहा है। जनसंपर्क कार्यक्रम में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष किशन जाट, रतन जाट रोलहेड़ा, किशन जाट नेतावल ,जगदीश पुरोहित,रतन लाल लोहार,दुर्गेश जोशी ,धर्मराज जाट गेहरीलाल गुर्जर नारू जाट, अजय जोशी ,गायत्री जोशी, घनश्याम सुथार ,गोपाल खटीक प्रहलाद गुर्जर ,बद्री गुर्जर आदि साथ रहे।
Post Views: 3,598