PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK 50 लाख की कीमत का डोडा चूरा पाउडर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार - Chittorgarh News

50 लाख की कीमत का डोडा चूरा पाउडर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

  • दवाइयों के पैकेट की आड़ में की जा रही थी डोडा चूरा तस्करी

चित्तौड़गढ़। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो चित्तौड़गढ़ की टीम ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही कर ट्रक में हिमाचल ले जाया जा रहा अनुमानित 50 लाख मूल्य का साढ़े दस क्विंटल से ज्यादा डोडा चूरा जब्तकर ट्रक चालक को गिरफ़्तार किया है। दवाइयों के पैकेट की आड़ में डोडा चूरा तस्करी की जा रही थी।

नारकोटिक्स अधीक्षक सी प्रसाद ने बताया कि मुखबिर से डोडा चूरा तस्करी की सूचना मिलने पर नारकोटिक्स की टीम द्वारा नरपत की खेड़ी पुलिया पर नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक आता हुआ दिखाई दिया, जिसे नारकोटिक्स की टीम ने रोक चालक से पूछताछ की। जांच में ट्रक संदिग्ध पाया गया। जिस पर ट्रक को नारकोटिक्स कायार्लय लाया गया, जहां गहनता से जांच की। जिसमें सामने आया कि ट्रक में आगे की तरफ दवाइयां और पेंसिल के पैकेट रखे हुए थे। वहीं इनके पीछे प्लास्टिक के कट्टे पड़े हुए थे। कट्टो की जांच की तो उनमें पिसा हुआ डोडा चूरा भरा मिला। इस पर नारकोटिक्स ने 35 कट्टों में भरा 1042 किलो से ज्यादा डोडा चूरा जप्त कर लिया। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर चालक हिमाचल निवासी असलम खान पुत्र खान मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। जिसे चित्तौड़गढ़ न्यायालय में पेश किया, जहां से 3 दिन के रिमांड पर सौंपने के आदेश दिए हैं। कार्यवाही में अधीक्षक सी प्रसाद, निरीक्षक आरके चौधरी, परमवीर सिंह, उप निरीक्षक शकील अहमद खान, हेमंत, समरथ गनावा व सुरेंद्र, हवलदार व चालक विजय सोलंकी विष्णु दास की टीम मौजूद थी।

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *