72 हज़ार रुपए के जाली नोट जब्त, दो गिरफ़्तार

SHARE:

  • 500, 200 व 100 के 276 नकली नोट के साथ दो गिरफ़्तार
  • परिवहन में प्रयुक्त कार को भी जब्त किया गया

चित्तौड़गढ़। कपासन थाना पुलिस ने जाली नोट चलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 72 हज़ार 100 रुपये के नकली जाली नोट जब्त किये है । कपासन थाना क्षेत्र के निवासी दोनों आरोपित जाली नोट भीमगढ़ की तरफ किसी को देने जाते समय गश्त करती पुलिस के हत्थे चढ़े। जिस कार में आरोपी नकली नोट लेकर जा रहे थे उसे भी जब्त किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि एएसपी बुगलाल मीणा व वृताधिकारी कपासन बुधराज के सुपरविजन में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही के क्रम में थानाधिकारी कपासन गजेन्द्र सिंह मय जाब्ता सहायक उपनिरीक्षक सुभाषचन्द्र, हेड कांस्टेबल उगमाराम, कांस्टेबल जितेन्द्र, सहदेव, निरज व युवराजसिंह के थाना सर्कल में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबीर से सुचना मिली, कि चोखाखेड़ा गांव से दो व्यक्ति नकली नोटों को लेकर किसी पार्टी को देने के लिए स्विफ्ट कार से चटावटी भीमगढ की तरफ जा रहे है, जिन्हें तुरंन्त पकडा जाए तो नकली जाली नोट इनके पास मिल सकते हैं।

मुखबीर की सूचना विश्वसनीय होने से भटटो का बामणिया चौराहा पर जाकर नाकाबंदी शुरु की, नाकाबंदी के दौरान चोखा खेडा गावं की तरफ से एक स्वीफ्ट कार में दो व्यक्ति बैठे होकर आती हुई नजर आई, जिसे कार चालक पुलिस को देख कर गाडी रोक वापस घुमाने लगा। जिन्हें पुलिस ने घेरादेकर रुकवाया गया, अंदर बैठे दोनो व्यक्तियों की गतिविधि संदिग्ध प्रतीत होने पर उनके पास कोई अवैध आपतिजनक वस्तु होने की पुर्ण संभावना होने से उक्त व्यक्तियो की तलाशी ली गई।

कार की चालक सीट पर बैठे चोखाखेडा थाना कपासन निवासी 30 वर्षीय विनोद पुत्र भैरुलाल जाट की तलाशी में पेंट की दायी जेब में 500 – 500 के कुल 60 नोट व 100-100 के कुल 11 नोट हो कुल 31 हज़ार 100 रूपये के जाली नोट मिले, उसके साथी तुर्किया कला थाना कपासन निवासी 27 वर्षीय रतनलाल पुत्र शंकरलाल जाट की तलाशी में उसकी जींस की पेंट के दायी जेब में 200 – 200 के कुल 205 नोट हो कुल रूपये 41 हज़ार रूपये के जाली नोट मिले। उक्त 72 हज़ार 100 रुपये के जाली नोट व कार को जब्त कर दोनो आरोपियों विनोद जाट व रतनलाल जाट को गिरफ्तार कर कपासन थाना में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

 

राजस्थान में अपनी पसंदीदा व मजबूत सरकार को चुनने के लिए व चित्तौड़गढ़ की पांचो विधानसभा में अपने पसंदीदा जनप्रतिनिधि को चुनने के लिए वोटिंग पोल में भाग ले और जागरूक नागरिक बने।

 

विधान सभा कपासन, बड़ीसादड़ी व बेंगु में सभी दलों के प्रत्याशी घोषित होने के पश्चात उक्त विधानसभाओं में भी पोल शुरू हो जाएगा।

धन्यवाद

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें