PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK चार करोड़ रुपए के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण - Chittorgarh News

चार करोड़ रुपए के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण

SHARE:

चित्तौड़गढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महिला वंदन अधिनियम के माध्यम से देश की महिलाओ को समकक्ष का दर्जा देते हुए लोकासभा व राज्यो की विधानसभाओ में 33 प्रतिशत आरक्षण का बिल पास करवाते हुए उन्हे हर क्षैत्र में आगे बढ़ने के लिये प्रोत्साहित करते है। वही राजस्थान में कांग्रेस राज में महिलाओ को डर के साये में जिने को विवश होना पड़ रहा है। थानागाजी में महिला का उसके पति के सामने सामुहिक बलात्कार होता है, भीलवाड़ा में नाबालिग का बलात्कार के पश्चात उसे भट्टी में झोक दिया जाता है, धरियावद में महिला को निर्वस्त्र कर उसे गांव में घुमाया जाता है। कोटा में महिला को भरे बाजार में चाकु से गोदकर मार दिया गया। ऐसी अनेको घटनाओ को सुनकर मन दृवित होकर शर्म से झुक जाता है, लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार को इसमें शर्म नही आती है।

उसके वरिष्ठ मंत्री भरे सदन में महिला विधायको के सामने ही राजस्थान को मर्दों का प्रदेश कहकर महिलाओ का मजाक बनाते है। प्रदेश की जनता ने भी राजस्थान में भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। विधायक चंद्रभानसिंह आक्या विधानसभा क्षैत्र चित्तौडगढ़ की ग्राम पंचायत सावा में विधायक मद व अन्य मदो से निर्मित चार करोड़ के विकास कार्यों के लोकार्पण अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पूर्व विधायक आक्या के ग्राम सावा में पहुुंचने पर बढ़ी तादाद में ग्रामीणो व भाजपा कार्यकर्ताओ ने आतिशबाजी व पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। सभा स्थल पर भारी संख्या में उमड़ी भीड़ को सम्बोधित करते हुए विधायक आक्या ने कहां कि कुछ समय पश्चात होने वाले विधानसभा चुनावो में जिले की पांचो सीटो पर भाजपा प्रत्याशी भारी बहुमत से विजयी होगे। लोकार्पण के क्रम में ग्राम पंचायत सावा क्षैत्र में डीएमएफटी मद से एक करोड़ 32 लाख की लागत से पेयजल कार्य, 15 लाख की लागत से सड़क व नाला निर्माण कार्य, 12 लाख की लागत से विभिन्न विद्यालयो में विकास कार्य, व गौरवपथ में 50 लाख की लागत से गांवो में सड़क निर्माण कार्य कराए गए। इसी प्रकार 10 लाख की लागत से सड़क व नाला निमार्ण कार्य, सीएसआर मद से डेढ़ करोड़ की लागत से विकास कार्य व अन्य कार्यों सहित कुल चार करोड़ की राशि के कार्यों के लोकार्पण किये गये। लोकार्पण कार्यों की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मिट्टुलाल जाट ने की। विशिष्ट अतिथि लक्ष्मणसिंह खोर, सत्यनारायण कुमावत, रतन लाल डांगी, प्रधान देवेन्द्र कंवर, प्रवीणसिंह राठौड़, अनिल सुखवाल, हरि सिंह जाट, सुरेश जाट, बीनू मेघवाल, श्यामलाल मेघवाल, सत्यनारायण सुखवाल, कुसुम जायसवाल, एमडी शेख, अमजद खान, हरनारायण लखारा व उपसरपंच शम्भुलाल तेली थे। इस अवसर पर हरलाल तेली, रामप्रसाद तेली, महेन्द्रसिंह कोठारी, मनीष मण्डोवरा, बाबुलाल कुमावत, नरेन्द्र टेलर, प्रमोद गदिया, आरिफ अफरीदी, दिलनवाज खान, हेमराज मेघवाल, डाड सिंह डूडी, राम गोपाल जाट, दिनेश न्याती, हरिओम पुरी, शिव सेन, गिरधारीलाल तेली, कन्हेयालाल सुथार, सुरेश पुर्बिया, श्रवण पुबिर्या, विकास सुखवाल, जगदीश कुमावत, गोपाल आमेटा, अशोक सुथार, श्यामलाल तेली, कैलाश साहू, कमलेश तिवारी, श्यामलाल सुखवाल, रामगोपाल पुरबिया, उदयलाल प्रजापत, बालकिशन समधानी, महेश मून्दडा, ओम टेलर, घनश्याम आगाल, गोवर्धन आगाल, हरीश लखारा, किशन साहू, जवाहर पुरबिया, फतेह लाल गुर्जर कैलाश सुखवाल, दिनेश बैरागी, लोकेन्द्र टांक, महावीर सिंह, सत्यपाल सिंह, विक्रम सिंह, रतन साहू व हरीश सुथार सहित बड़ी संख्या में वाडर्पंच, कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *