चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड को दमन में आयोजित राष्ट्रीय तीन दिवसीय सहकारी सम्मेलन में देश की 135 से 150 करोड़ की कमाओ वालो बैंको की श्रेणी में तीसरा रैंक प्रदान करते हुए बैंको ब्लू रिबन अवार्ड पांच सितारा होटल डेल्टिन में आयोजित एक भव्य समारोह में रिज़र्व बैंक के पूर्व मुख्य महाप्रबंधक पी.के. अरोड़ा, अशोक नायक और अविनाश जोशी ने बैंक चेयरमैन डाॅ. आई.एम. सेठिया व निवर्तमान चेयरपर्सन विमला सेठिया एडवोकेट को प्रदान किया।

प्रबंध निदेशक वन्दना वजीरानी के अनुसार 2001 में प्रारंभ बैंक का व्यवसाय 6 शाखाओं के साथ 200 करोड़ का है लेकिन बैंक की जमाओ के आधार पर जूरी पैनल ने बैंक की उत्कृष्ट कार्यक्षमताओ को देखते हुए तीसरी रैंक प्रदान कर पुरुस्कृत किया। सम्मेलन में 7 राज्य के 110 बैंको के 650 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैंक उपाध्यक्ष शिवनारायण मानधना, निदेशक दिनेश सिसोदिया, रणजीत सिंह नाहर, राधेश्याम अमेरिया, वृद्धि चंद कोठारी, बालकिशन धुत, बाबरमल मीना, कल्याणी दीक्षित, दीप्ति सेठिया, हरीश चन्द्र आहूजा, राजेश काबरा, हेमंत कुमार शर्मा, नितेश सेठिया, प्रबन्धन मण्डल सदस्य अंकिता जैन, शांति लाल पुंगलिया, आदित्येंद्र सेठिया ने इस सम्मान पर हर्ष व्यक्त करते हुए बंको टीम का आभार व्यक्त कर अंशधारियों व ग्राहकों के विश्वास का परिणाम बताया। वजीरानी के अनुसार आगामी 11 से 13 अक्टूबर, 2023 को भी गोवा में बैंकिंग फ्रंटियर द्वारा सम्मानित किया जाएगा जिसे निदेशक राधेश्याम आमेरिया, सीए दीप्ति सेठिया डाड, पूर्व निदेशक सीए बाल किशन डाड एवं तकनीकी अधिकारी राकेश दशोरा प्राप्त करेंगे।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






