PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK फर्जी एनजीओ पर कार्यवाही की मांग, मामला दर्ज़ - Chittorgarh News

फर्जी एनजीओ पर कार्यवाही की मांग, मामला दर्ज़

SHARE:

चित्तौड़गढ़। मदर टेरेसा एज्युकेशन के नाम से फर्जी एन.जी.ओ. बनाते हुए बेरोजगार लड़के-लड़कीयों से करीब 1 करोड़ रूपये की धोखाधड़ी कर ठगी करते हुए ऑफिस बंद कर भाग चुके हैं।

प्रकरणानुसार शुक्रवार को मदर टेरेसा एज्यूकेशन फर्जी एनजीओ के विरूद्ध जिला पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ के समक्ष पीड़ित युवक-युवतियों ने उपस्थित होकर ज्ञापन प्रेषित करते हुए न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चित्तौड़गढ़ के आदेश से अभियुक्तगण के विरूद्ध पुलिस थाना कोतवाली में एफआईआर नम्बर 475/2023 दर्ज की गई। दर्ज एफआईआर में बताया कि जिले में इन लोगों ने 1 करोड़ से भी अधिक की राशि को इस एनजीओ के मार्फत नौकरी दिलाने के नाम पर इच्छा करते हुए ली। प्रतानगर स्थित ऑफिस को बंद कर ये लोग यहाँ से सामान व दस्तावेज इत्यादि लेकर मोबाइल बंद करते हुए भाग चुके हैं। इन लोगों ने बेरोजगारों को विश्वास में लेकर धोखाधड़ी करते हुए ठगी करने के आशय से सुनहरे भविष्य का सपना दिखाते हुए मदर टेरेसा एनजीओं के नाम से नियुक्ति पत्र देते हुए एक से डेढ़ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। प्रताड़ित लड़के लड़की मानसिक संताप से दुःखी होकर परेशान हो रहे है और उनके सामने अब आत्महत्या करने के लिए अलावा और कोई चारा नहीं है।

इस प्रकरण की तफ्तीश उच्च अधिकारियों से करवाते हुए मुल्जिमानों को पकड़ने के लिए स्पेशल पुलिस टीम का गठन करवाने, ठगी की राशि जो इन लोगों ने चल अचल सम्पत्ति खरीदी है उसे भी जप्त करते हुए मुकदमें में अटैच की जाने की मांग की ताकि बेरोजगारों को न्याय मिल सके। इन लोगों ने चित्तौड़गढ़ के अलावा अन्य जिलों में भी जगह जगह ऑफिस खोल रखे हैं और अब ये लोग वापस लड़के लड़कीयों को सांत्वना दे रहे हैं मदर टेरेसा एनजीओ बंद हो गई तो क्या हुआ हम आपको पृथ्वीराज नाम से एनजीओ चल रही है उसमें जोड़ देते हैं उसमें नियुक्त देंगे। ये लोग फिर से दोबारा बेरोजगारों को ठगने का व्यवसाय कर रहे हैं।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *