- गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत पांच गैरसायलों को गुण्डा घोषित करते हुए जिले से किया निष्कासित
चित्तौड़गढ़। पुलिस अधीक्षक जिला चित्तौड़गढ़ द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में निवासरत असामाजिक तत्वों के जुआ सट्टा, मारपीट, चोरी, नकबजनी, आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट संबंधी अवैध कृत्य करने तथा समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध अन्तर्गत धारा 3, राजस्थान गुण्डा नियंत्रण अधिनियम, 1975 के तहत कार्यवाही करने हेतु इस्तगासा प्रस्तुत करने पर न्यायालय अतिरिक्त कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट में प्रकरणों को दर्ज किया गया। उसमें विधिवत् सुनवाई करते हुए 27 सितम्बर को पीठासीन अधिकारी अभिषेक गोयल द्वारा अलग-अलग कुल 5 प्रकरणों में गैरसायलों को गुण्डा घोषित करते हुए जिले से 15 दिवस की अवधि के लिए निष्काषित करने के आदेश पारित किये।

पीठासीन अधिकारी गोयल द्वारा पाँचों गैरसायलान को अपने आप को 10 अक्टूबर तक जिले से निष्काषित करते हुए गैरसायल प्रेमा उर्फ प्रेमशंकर सालवी निवासी थाना चंदेरिया तथा गैरसायल चन्द्रशेखर उर्फ तरलिया हरिजन निवासी उपरला पाड़ा को जिले से निष्काषित कर भीलवाड़ा जिले के थाना हमीरगढ़ में, गैरसायल मोहम्मद अजहर पठान निवासी हाल कच्ची बस्ती गांधीनगर, चित्तौड़गढ़ एवं गैरसायल सद्दाम हुसैन निवासी कच्ची बस्ती निम्बाहेड़ा को प्रतापगढ़ जिले के थाना छोटीसादडी में तथा गैरसायल शरीफ मोहम्मद शेख निवासी पावटा चौक, चित्तौड़गढ़ को जिले से निष्काषित कर उदयपुर जिले के थाना अम्बामाता में अपनी उपस्थिति देने हेतु निर्देश दिए गए।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






