PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK 72 घंटे के भीतर फसल खराबे की सूचना देनी होगी बीमा कंपनी को देनी, इन नंबरों दे सकते है सूचना - Chittorgarh News

72 घंटे के भीतर फसल खराबे की सूचना देनी होगी बीमा कंपनी को देनी, इन नंबरों दे सकते है सूचना

SHARE:

चित्तौड़गढ़। कटाई के बाद खेत में सुखाने के लिए रखी फसल खराब होने पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में नुकसान की भरपाई हो सकेगी। किसान को बीमित फसल का 72 घंटे के भीतर खराबे की सूचना जिले में कार्यरत बीमा कंपनी को देनी होगी ।

कृषि विभाग ने बीमा कंपनियों को तत्काल सर्वे कार्यवाही करने के निर्देश दिए। संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) दिनेश कुमार जागा ने बताया कि जिले में कुछ स्थानों पर बारिश से खरीफ की फसलों में नुकसान की आशंका है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में खेत में सुखाने के लिए रखी फसल को 14 दिन में नुकसान होने पर व्यक्तिगत आधार पर बीमा आवरण उपलब्ध है। प्रभावित किसानों के लिए बीमित फसल के नुकसान की सूचना 72 घंटे के भीतर जिले में कार्यरत बीमा कंपनी को देनी जरूरी है ताकि नुकसान का आंकलन कर बीमा क्लेम देने की कार्यवाही की जा सके। सूचना बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर या क्रॉप इंश्योरेंस एप्प या राज किसान सुविधा एप्प के माध्यम से दी जा सकती है। किसान खराबे की सूचना जिले में कार्यरत बीमा कंपनी कृषि कार्यालय अथवा संबन्धित बैंक को भी फसल हानि प्रपत्र भरकर सूचना दे सकते हैं।

एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के टोल फ्री नं. 18001809519 पर सूचना दे सकते हैं। तहसील स्तर पर भी किसान इंश्योरेंस कंपनी के तहसील प्रतिनिधि को भी मोबाइल पर सूचना दे सकते हैं। चित्तौडगढ़ के लिए 7230917898, बेगू के लिए 9649590235, भदेसर के लिए 7389287997, बडीसादडी के लिए 9672619449, कपासन के लिए 8003522523, निम्बाहेडा के लिए 9680535309, डूंगला के लिए 7736200238, बस्सी के लिए 9928294567, भूपालसागर के लिए 9928519920. राशमी के लिए 9782787073, गंगरार के लिए 9649626995 रावतभाटा के लिए 8107719487 पर सूचना दे सकते हैं।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *