- फैक्ट्री में मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया
चित्तौड़गढ़। शहर के चंदेरिया थाना क्षेत्र में स्थित फैक्ट्री से माबर्ल लेकर जा रहा ट्रक प्रतापगढ़ जिले में धरियावद के पास पलट गया। इस हादसे में दो श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। मामले की जानकारी मिली तो दोनों ही मृतकों के परिजन शोक में डूब गए। मृतक के आश्रितों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग को लेकर श्रमिकों ने मार्बल फैक्ट्री के यहां पर हंगामा खड़ा कर मार्ग पर जाम लगा दिया, जिसको देखते हुए पुलिस को हल्का बल का प्रयोग करना पड़ा। दोनों ही मृतकों के शव जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाये गये। जिला चिकित्सालय और माबर्ल फैक्ट्री के बाहर पुलिस जाप्ता तैनात किया गया।

जानकारी के अनुसार शहर के चंदेरिया स्थित औद्योगिक क्षेत्र में ब्रिज मार्बल के नाम से मार्बल फैक्ट्री हैं। यहां से मंगलवार को माबर्ल का लदान करके श्रमिकों के साथ ट्रेलर को धरियावद के लिये भेजा गया था। जहां माबर्ल से भरा ट्रेलर धरियावद के पास पलट गया। इस हादसे में चित्तौड़गढ़ के बोदियाना निवासी मंजूर खां तथा शहर के जूना बाजार निवासी सुरेश कुमावत की मौत हो गई। इस संबंध में दुर्घटना का मामला धरियावद में दर्ज़ कर दोनों ही मृतकों के शव के पोस्टमाटर्म करवा कर चित्तौड़गढ़ भेजे गए। यहां बुधवार को दोनों शव जिला चिकित्सालय की मोचर्री में रखवाए गए। हादसे की जानकारी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित माबर्ल श्रमिक यूनियन को मिली तो काम बंद कर दिया। सभी जिला चिकित्सालय और ब्रिज माबर्ल फैक्ट्री के बाहर एकत्रित हुए। श्रमिकों ने दोनों ही मृतकों के आश्रितों को आथिर्क सहायता दिलाने की मांग करने लगे। इसकी जानकारी चंदेरिया सीआई लक्ष्मण डांगी को मिली। इस पर चंदेरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिला चिकित्सालय और माबर्ल फैक्ट्री के बाहर पुलिस जाप्ता तैनात किया गया। बाद में श्रमिक यूनियन के पदाधिकारी चिकित्सालय में पहुंचे। यहां आर्थिक सहायता को लेकर श्रमिकों और मार्बल यूनियन के पदाधिकारियों के बीच में वार्ता नहीं होने पर आक्रोशित श्रमिकों ने चित्तौड़-भीलवाड़ा मार्ग पर जाम लगा दिया, जिस पर पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग करने पर श्रमिकों को खदेड़ने पर माहौल और बिगड़ गया, जिसकों देखते हुए पुलिस के आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंच लोगों को समझाईश के प्रयास कर मामला शांत कराया। फिलहाल श्रमिकों व यूनियन के पदाधिकारियों के बीच वार्ता जारी है।
*121 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब से भरी पिकअप जब्त,दो आरोपी गिरफ्तार – Chittorgarh News*
121 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब से भरी पिकअप जब्त,दो आरोपी गिरफ्तार
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






