PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK स्वीप गतिविधियों के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन - Chittorgarh News

स्वीप गतिविधियों के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

SHARE:

विधानसभा चुनाव 2023
  • लोक कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओ को किया गया जागरूक
चित्तौड़गढ़। विधानसभा आम चुनाव 2023 स्वीप गतिविधियों के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता के लिए मंगलवार को सुभाष चौक पर लोक कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसके साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी और स्वीप प्रभारी अधिकारी धायगुड़े स्नेहल नाना ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव 2023 के दौरान सभी श्रेणी के मतदाताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने व विधान सभा चुनाव से पूर्व 1 अक्टूबर को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी पात्र व्यक्तियों, विशेष योग्यजनों ट्रांसजेण्डर घुमन्तु जनजाति एवं सेवा मतदाता आदि का मतदाता सूची में शत प्रतिशत पंजीकरण एवं आम चुनाव के दौरान प्रेरित कर मतदान प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
 इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित, आयुक्त रविंद्र सिंह यादव, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक राजेंद्र शर्मा, बीडीओ अभिषेक शर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं ब्लॉक चित्तौडगढ के अधिकारी एवं कर्मचारियों उपस्थित रहे। मंच संचालन पारस टेलर ने किया।
जिला कलक्टर ने दिलवाई शत प्रतिशत मतदान की शपथ
विधानसभा आम चुनाव 2023 के तहत जिले में विभिन्न स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत मंगलवार को जिला कलक्टर पीयूष समारिया ने कलक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों, कर्मचारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित, बीडियो अभिषेक शर्मा, राजीविका के जिला परियोजना प्रबंधक महेंद्र मेहता सहित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *