PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK 17 हज़ार नि:शुल्क हेल्मेट वितरण से चित्तौड़गढ़ में रचेगा इतिहास - Chittorgarh News

17 हज़ार नि:शुल्क हेल्मेट वितरण से चित्तौड़गढ़ में रचेगा इतिहास

SHARE:

  • भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सांसद जोशी की प्रेरणा से प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर है आयोजन

चित्तौड़गढ़। जिला मुख्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सांसद सी पी जोशी की प्रेरणा से रविवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम में रिकार्ड बनाते हुए नि:शुल्क विशाल हेल्मेट वितरण किया जाएगा।

चित्तौड़गढ़ सेवा संस्थान अध्यक्ष गोविंद गोपाल ईनाणी ने बताया कि संस्थान संरक्षक सांसद सी पी जोशी की प्रेरणा से पहले 16 हजार निशुल्क हेल्मेट वितरण था अब यह 17 हजार हेल्मेट का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सांसद सी पी जोशी की उपस्थित में यह आयोजन किया जा रहा है इसमें केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी भी वर्चुअल माध्यम से सबको संबोधित करेंगे। आयोजन स्थल पर प्रवेश दोपहर 3 बजे शहीद मेजर नटवर सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय से होगा। वहां हेल्मेट लिए रजिस्ट्रेशन की पुष्टि के बाद ही बाईक धारी को यह हेल्मेट दिया जाएगा। बिना रजिस्ट्रेशन की पूर्ण कार्यवाही कोई भी नि:शुल्क हेल्मेट का पात्र नही होगा ।हेल्मेट वितरण के पश्चात सभी हेल्मेट धारी बाइकर्स इंदिरा गांधी स्टेडियम में प्रवेश करेगे। यहां विश्वकर्मा भगवान की आरती, भारत माता की आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगे। केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी इस आयोजन को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के पश्चात सभी हेल्मेट धारी बाइकर्स एक ही मार्ग से बाहर निकल कर कलेक्ट्रेट होते हुए जा सकेंगें।आयोजन को लेकर आयोजन स्थल पर तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। 17000 हेल्मेट वितरण के लिए 64 टीमों का गठन किया गया। 64 प्रवेश द्वार से बाइकर्स हेल्मेट लेकर स्टेडियम में आयेगें । पांच पांच लोगो की 64 टीमें व्यवस्था संभालेगी। शनिवार को देर तक आयोजन स्थल पर तैयारी चलती रही। कार्यक्रम में चित्तौडगढ जिले के जन प्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहेंगे।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *