वार्ड में समस्याओं का निस्तारण करने के लिए सौंपा ज्ञापन

चित्तौड़गढ़। शहर के वार्ड नंबर 56 शिव शक्ति नगर वार्ड नंबर 57 भोई खैडा वासियो ने वार्ड में हो रही विभिन्न समस्याओं को लेकर वार्ड पार्क बाल किशन भोई, रेशमा कहार के नेतृत्व मे नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि सीवरेज लाइन पूरी तरह ब्लॉकेज होने से गंदा पानी रोड पर बह रहा है, जिससे गन्दगी फैल रही है, मच्छर पैदा होने से बिमारिया फैल रही है जिससे वाडर् वासी काफी परेशान है। वार्ड में रोड क्षतिग्रस्त होने के कारण आवाजाही करने मंे काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। संगम महादेव बहुत बड़ा पयर्टक स्थल होने के साथ ही वहां पर हजारों की संख्या में प्रतिदिन यात्री आते है, जहा सड़क बनाने का कार्य भी यूआईटी द्वारा किया जा रहा है, लेकिन पिछले 1 महीने से वह कार्य भी बंद कर दिया गया है। उसे भी तुरंत शुरू करने एंव नव दुर्गा मंडल चौक पर सीसी सड़क बनाने की मांग की गई ताकि गणेश जी की स्थापना, नवरात्रा में दुर्गा माता की मूर्ति स्थापन में अव्यवस्था नहीं हो। साथ ही नालियां पूरी तरह से टूटी हुई है, जिससे गन्दगी रोड पर फैल रही है। रोड लाइट चालू करवाने एवं नये पोल पर लाइट लगवाने का आग्रह किया गया। जल्दी समस्याओ का निराकरण नही होने पर व्यापक रूप से नगर परिषद के बाहर धरना दिया जायेगा। ज्ञापन के दौरान कालू, गोपाल, हीरा लाल, कैलाश, भगवान, रतन, सुनीता सालवी, दुर्गा सहित बडी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित रहे।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






