- संभागीय आयुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से की चर्चा
चित्तौड़गढ़। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में प्रशासनिक तैयारियां प्रारम्भ कर दी गई है, जिसके तहत जिले में चलाए जा रहे मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर संभागीय आयुक्त और रोल पर्यवेक्षक राजेंद्र भट्ट ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से किए जा रहे कार्यों के संबंध में चर्चा की।


विधानसभा आम चुनाव में मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने सहित मतदाता सूची में नाम जोड़ने, त्रुटि पूर्ण संशोधन, अन्यत्र स्थानांतरित, मृतकों के नाम हटाने और दोहरी दृष्टि वाले मतदाताओं के नाम हटाने सहित सूची को अध्यतन करने के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। संभागीय आयुक्त ने कहा कि मतदाता सूची में कोई भी 18 वर्ष से ऊपर के व्यक्ति सूची में नाम अवश्य रूप से जुडाए। उन्होंने कहा कि सभी अपने मत का प्रयोग आवश्यक रूप से करें। उन्होंने आमजन सहित जनप्रतिनिधियों से कहा कि वह मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करें और अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कायर्क्रम के तहत मतदाता सूची के संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत हो या आपत्ति हो वह 19 सितंबर तक शिकायत दर्ज़ करवा सकते हैं। प्राप्त आपत्तियों पर 28 सितंबर तक समाधान किया जाएगा तथा 4 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी। संभागीय आयुक्त ने इस संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मतदाता सूची को अधिकतम करने को लेकर विस्तार से बातचीत की। इस अवसर पर ज़िला निवार्चन अधिकारी पीयूष समारिया, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक गोयल, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या सहित विभिन्न राजनीतिक दलों सहित मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
*सवा सौ दुग्ध दाताओं को पारितोषिक वितरण – Chittorgarh News*
*डोडाचूरा तस्करी के मामले में 15 साल से फरार वांटेड गिरफ़्तार – Chittorgarh News*
डोडाचूरा तस्करी के मामले में 15 साल से फरार वांटेड गिरफ़्तार
*घोसुंडा में दो करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण – Chittorgarh News*
*दुग्ध उत्पादक किसानों को 3.10 लाख का किया लाभांश एवं पारितोषिक वितरण – Chittorgarh News*
दुग्ध उत्पादक किसानों को 3.10 लाख का किया लाभांश एवं पारितोषिक वितरण
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






