PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK सवा सौ दुग्ध दाताओं को पारितोषिक वितरण - Chittorgarh News

सवा सौ दुग्ध दाताओं को पारितोषिक वितरण

SHARE:

चित्तौड़गढ़। दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति डूंगला पर पारितोषिक वितरण किया गया कार्यक्रम में 125 दुग्ध दाताओं को बर्तन पारितोषिक के रूप में वितरण किये गये।

पारितोषिक वितरण करते डेरी अध्यक्ष जगपुरा।

कायर्क्रम के मुख्य अतिथि डेयरी चेयरमैन बद्रीलाल जाट जगपुरा ने किसानों को संबोधित करते हुए पशुपालन के लिए उन्नत नस्ल के पशु पालने एवं डेयरी व्यवसाय में नवाचार लाने एंव दुग्ध व्यवसाय को वृहद स्तर पर कर नौजवान युवकों को रोजगार से जुड़ने के साथ ही संघ सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी, जिसमें कुट्टी मशीन पर अनुदान 6 हजार रुपए से बढाकर 13 हजार 500 रुपये करने के साथ ही जिसका उपयोग करने से चारे की बचत होती हैं एवं दुग्ध में बढ़ोतरी होती है। उन्होंने समिति के सचिवों एवं सदस्यों के बीमा के बारे में भी जानकारी दी। संघ द्वारा दूध संकलन के बारे में बताते हुए कहा कि पह्ले दुग्ध संकलन 70 हजार लीटर प्रतिदिन था वह आज 2 लाख लीटर प्रतिदिन हो गया है, इसलिए किसानों एंव ग्रामीण क्षेत्र में दूध ही एक ऐसा माध्यम है जिससे किसान जुडकर अपनी आय में वृद्धि कर सकता है। साथ ही अधिक से अधिक पशुपालको को सहकारी समिति से जुड़ने का ओर संघ द्वारा संचालित सभी योजनाओ का लाभ लेने का आह्वान किया। 

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि बड़ीसादड़ी ब्लॉक अध्यक्ष टेकचंद जाट, सूरजमल पाटीदार, सरपंच भैरूलाल जायसवाल, ब्लॉक उपाध्यक्ष मोहनलाल गाडरी, यूकां जिलाध्यक्ष देवीलाल मेघवाल, सरपंच नारायण गुर्जर, चंपालाल जाट, हरिसिंह रावत, सुरेशदास वैष्णव, अर्जुनदास वैष्णव, विमल जारोली, उज्जवल अग्रवाल, कमलेश सेन, गोटू लाल, हजारीलाल अहीर, दीपक जायसवाल, जमनालाल पाटीदार, हीरालाल जाट, दशरथ जणवा, चुन्नीलाल शर्मा, रोड़ीलाल लौहार, प्रकाश अहीर, मोतीलाल मेनारिया, भगवान, सुरेश पाटीदार, डेयरी कर्मचारी देवकरण चौधरी, पृथ्वीराज, बद्री, संदीप, समिति सचिव एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

*डोडाचूरा तस्करी के मामले में 15 साल से फरार वांटेड गिरफ़्तार – Chittorgarh News*

डोडाचूरा तस्करी के मामले में 15 साल से फरार वांटेड गिरफ़्तार

*घोसुंडा में दो करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण – Chittorgarh News*

घोसुंडा में दो करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण

*दुग्ध उत्पादक किसानों को 3.10 लाख का किया लाभांश एवं पारितोषिक वितरण – Chittorgarh News*

दुग्ध उत्पादक किसानों को 3.10 लाख का किया लाभांश एवं पारितोषिक वितरण

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *