- वर्षा की कामना हेतु कालिका माता मंदिर में किया यज्ञ हवन
चित्तौड़गढ़। दुर्ग पर कालिका माता के मंदिर में 5 दिनों से अनवरत चित्तौड़़ के आस-पास विराजमान ठिकाणे के प्रमुख लोगों ने पिछले रविवार को यज्ञ कर कालिका माता से इंद्रदेव को प्रसन्न कर जिले के समस्त बांध, तालाब, नदियों को लबालब होने की कामना की गई।

इस हेतु लगातार अरदास करने पर माता ने पाती प्रदान की। उसी अनुरूप माता के पौराणिक आस्था व परंपरा अनुसार पूजा अचर्ना कर भोग लगाया एवं चित्तौड़ दुगर् पर कालिका माता मंदिर में यज्ञ हवन कर वरुण देवता का आव्हान किया। पं. अरविंद भट्ट ने विधि से मंत्रोचार कर हवन में आहुतियां प्रदान कर दुर्ग पर विराजित समस्त देवी देवताओं को प्रार्थना की गई कि जिले में सुकाल हो एवं गौ माता वन्य जीव प्रसन्नचित मुद्रा में रहे। इस पूजा अर्चना
यज्ञ हवन भोग में घटियावली, खरड़ी बावड़ी, चित्तौड़ खेड़ा, चितौड़ी, नेतावलगढ़ पाछली, सीरड़ी, आछोड़ा, सुरजपोल, चित्तौड़गढ़ के महानुभावों के द्वारा किया गया।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






