PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK जन्माष्टमी पर उमड़ा श्रृद्धा का सैलाब: मध्य रात्रि तक बहती रही अपार जनगंगा - Chittorgarh News

जन्माष्टमी पर उमड़ा श्रृद्धा का सैलाब: मध्य रात्रि तक बहती रही अपार जनगंगा

SHARE:

जन्माष्टमी पर उमड़ा श्रृद्धा का सैलाब: मध्य रात्रि तक बहती रही अपार जनगंगा

इस्कॉन मंदिर के आयोजन में भगवान जगन्नाथ के दर्शन लाभ लेते भक्तजन
मीठा रामजी का खेड़ा में झांकी देखने के लिए उमड़े लोग

चित्तौड़गढ़। इस वर्ष के त्यौहारों के दौरान आमजन में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, जिसके चलते जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सवेरे से लेकर मध्य रात्रि तक नगर एंव जिले के विभिन्न क्षेत्रों के मंदिरो में श्रृद्धा का सैलाब उमड़ता रहा। मंदिरों में हुए विभिन्न धामिर्क अनुष्ठानों के साथ ही संध्या महाआरती के बाद मंदिरो में भजनानंदी स्वर लहरियां गुंजने लगी।

मीठा रामजी का खेड़ा में सजाई झांकी देखने के लिए लगी कतार।

वहीं मध्य रात्रि में श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सभी मंदिरो में हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैयालाल की के साथ ही नंद के आनंद भयों जय कन्हैयालाल की अनुगुंज सुनाई दी। हर कोई एक दूसरे को कृष्ण जन्म की बधाई देते हुए आनंदित हो रहा था। मध्य रात्रि में श्री कृष्ण प्रतिमा के साथ ही मंदिरों में स्थापित प्रतिमाओं का पंचामृत अभिषेक करने के बाद अनुपम श्रृंगार कर महाआरती के बाद पंजेरी का प्रसाद वितरित किया गया।

कई मंदिरो में सजी आकर्षक झांकिया देखने योग्य थी। मध्य रात्रि तक चलते दशर्नों के क्रम में हर ओर अपार जनगंगा प्रवाहित होती नजर आई। इस दौरान सभी मंदिरो के साथ ही शहर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस का जाप्ता तैनात रहा।

इस्काॅन मंदिर में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी

मीरा मार्केट स्थित इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। मंदिर से जुड़े भक्तों द्वारा श्री कृष्ण की विविध लीलाओं यथा अघासुर वध, पूतना वध, कालिया वध, गोवधर्न धारण, रासलीला, गोचरण, मीरा बाई आदि की अतिसुंदर झांकिया बनाई गई। मुरली प्रभु ने बताया कि कार्यक्रम सांय 5 बजे से रात्रि 1 बजे तक चलता रहा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, राधा कृष्ण महा अभिषेक, हरिनाम संकीतर्न, सामूहिक नृत्य, 56 भोग, कृष्ण कथा, जगन्नाथ भगवान का सुंदर श्रृंगार, महाप्रसादी आदि कायर्क्रम हुए। साथ ही शास्त्रों, पूजन सामग्री की स्टॉल्स एवं बालकों के लिए खेल की स्टॉल्स भी लगाई गई। इस्कॉन मंदिर के इस भव्य आयोजन में शहरवासियों का तांता लगा रहा।

मीठा रामजी का खेड़ा में सेन मोहल्ला के निकट सजाई झांकियां।

सिंधी समाज ने भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जन्माष्टमी पर्व

चित्तौड़गढ़। पूज्य सिंधी पंचायत विकास समिति व झुलेलाल युवा सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में झुलेलाल मंदिर में जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कपिल मलानी ने बताया कि जन्माष्टमी पर्व पर झुलेलाल मंदिर में सांयकाल मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नील भोजवानी व काव्यांश वरलानी प्रथम रहे। तत्पश्चात समाज की महिलाओ व पुरूषो ने संयुक्त गरबा रास द्वारा कृष्ण भगवान के प्रति अपनी भक्ति व श्रद्वा प्रकट की। रात्रि को हरि नाम संकीर्तन की सुमधुर प्रस्तुती ने श्रद्धालुओ को झुमने पर मजबूर कर दिया। पंडित संजीव दुबे के मंत्रोच्चार द्वारा योगेश्वर कृष्ण भगवान का पंचामृत से अभिषेक किया गया तथा रात्री 12 बजते ही समूचा मंदिर परिसर हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हेयालाल की के नारो से गुज उठा तथा सभी ने एक दूसरे को कृष्ण जन्मोत्सव की बधाईयां दी। इस अवसर पर योगेश भोजवानी, शम्मी अरोड़ा, जेपी वंगानी, कमल चंचलानी, ललीत वंगानी, राजेश तुलसानी, सुनील मलानी, सतीष विधानी, आशिष विधानी, जेकी शर्मा, रवि मलानी, कमल शर्मा, चंद्रा संतानी, ध्रुव आहुजा, मधु मलानी, रेशम भोजवानी, इंदु चंचलानी, कोमल दादवानी, बरखा गंगवानी, हीना गगवानी, प्राची तुलसानी, दृष्टि तुलसानी, वर्षा गंगवानी, जान्हवी मोटवानी, महेश दादवानी, मनोज गंगवानी, श्यामसुंदर आहुजा सहित बड़़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *