उदयलाल आंजना ने सात गांवों में किया सघन जनसंपर्क, कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में मांगे वोट

SHARE:

 

Udaylal Anjana conducted extensive public relations in seven villages and sought votes in support of Congress candidates

निंबाहेड़ा। पंचायत राज चुनाव को लेकर कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान लगातार तेज हो रहा है। इसी क्रम में राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष उदयलाल आंजना ने बुधवार को निंबाहेड़ा पंचायत समिति क्षेत्र के सात गांवों गुड़ाखेड़ा, बरवाड़ा, भगवानपुरा, बिनोता, मल्ला चारण, टाटरमाला एवं मिन्नाना में सघन जनसंपर्क कर ग्रामीणों से संवाद किया।

इस दौरान आंजना ने जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी रामेश्वरलाल धाकड़ तथा पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी सीताबाई, गोपाल कुमावत एवं शकुन्तला कुंवर के समर्थन में मतदान करने की अपील की। गांवों में आयोजित सभाओं में ग्रामीणों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

ग्रामीण सभाओं को संबोधित करते हुए उदयलाल आंजना ने कहा कि पंचायत राज संस्थाएं लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला हैं। गांवों में सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा एवं चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार पंचायत राज संस्थाओं के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करना चाहिए।

आंजना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गांव, गरीब, किसान, मजदूर एवं समाज के प्रत्येक वर्ग के हितों को प्राथमिकता देती है। सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और सर्वांगीण विकास के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि आगामी 14 नवंबर को पंचायत राज चुनाव में ईवीएम पर कांग्रेस प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न हाथ के निशान के सामने वाला नीला बटन दबाकर जिला परिषद एवं पंचायत समिति के कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाएं।

जनसंपर्क के दौरान सातों गांवों में ग्रामीणों ने उदयलाल आंजना का आत्मीय स्वागत किया। ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

यह खबरें भी पढ़ें…

निंबाहेड़ा में पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने गुड़ाखेड़ा, बरवाड़ा सहित सात गांवों में जनसंपर्क कर 14 नवंबर पंचायत राज चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।

उदयलाल आंजना, निंबाहेड़ा समाचार, चित्तौड़गढ़ न्यूज, पंचायत राज चुनाव 2026, कांग्रेस जनसंपर्क, रामेश्वरलाल धाकड़, राजस्थान पंचायत चुनाव

Leave a Comment