हिंदुस्तान जिंक ने लॉन्च किए दो नए जिंक एलॉय ‘वेदएज’ और ‘वेदआयुष’, गैल्वनाइजिंग उद्योग को मिलेगी नई मजबूती

SHARE:

Hindustan Zinc launches two new zinc alloys, ‘Vedage’ and ‘Vedayush’, to boost the galvanizing industry
राजस्थान के राजपुरा-दरीबा संयंत्र में सालाना 30 हजार टन क्षमता से हो रहा जिंक एलॉय का उत्पादन, इंफ्रास्ट्रक्चर और विनिर्माण क्षेत्र को मिलेगा लाभ

उदयपुर। हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने गैल्वनाइजिंग उद्योग की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दो नए जिंक एलॉय ‘वेदएज’ (VedAZ) और ‘वेदआयुष’ (VedAyush) लॉन्च किए हैं। इन आधुनिक एलॉय का उद्देश्य उत्पादन प्रक्रिया को अधिक कुशल बनाना, कोटिंग की गुणवत्ता में सुधार करना और गैल्वनाइज्ड स्टील की मजबूती एवं टिकाऊपन बढ़ाना है।

कंपनी के अनुसार, वेदएज एक विशेष जिंक-एल्यूमिनियम मास्टर एलॉय है, जो गैल्वनाइजिंग प्रक्रिया में एल्यूमिनियम की मात्रा को नियंत्रित करने के साथ कोटिंग की एकरूपता और सतह की गुणवत्ता बेहतर बनाने में मदद करेगा। साथ ही जिंक की हानि और उत्पादन के दौरान बनने वाले अवशेषों को कम करने में भी सहायक होगा।

वहीं, वेदआयुष जिंक-एल्यूमिनियम-मैग्नीशियम आधारित एलॉय है, जिसे बेहतर जंगरोधी क्षमता और लंबे समय तक मजबूती प्रदान करने के लिए विकसित किया गया है। इसका उपयोग तटीय क्षेत्रों, अधिक नमी और चुनौतीपूर्ण औद्योगिक परिस्थितियों में किया जा सकेगा।

हिंदुस्तान जिंक के सीईओ एवं पूर्णकालिक निदेशक अमरेंदु प्रकाश ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर, ऑटोमोबाइल, इंजीनियरिंग और उपभोक्ता उत्पाद क्षेत्रों में वैल्यू-एडेड जिंक उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है। वेदएज और वेदआयुष के माध्यम से कंपनी ग्राहकों की विशेष जरूरतों के अनुरूप बेहतर समाधान उपलब्ध करा सकेगी।

राजस्थान में है 30 हजार टन क्षमता का संयंत्र

हिंदुस्तान जिंक अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी हिंदुस्तान जिंक एलॉयज प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से राजपुरा-दरीबा, राजस्थान में प्रतिवर्ष 30,000 टन क्षमता का जिंक एलॉय मेल्टिंग एवं कास्टिंग संयंत्र संचालित कर रही है। कंपनी के ये नए उत्पाद भारत के बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर, ऑटोमोबाइल, बिजली ट्रांसमिशन और विनिर्माण क्षेत्र की जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

यह खबरें भी पढ़ें…

Leave a Comment