PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK विधानसभा अध्यक्ष का जनचेतना मंच एवं अरबन बैंक परिवार ने किया अभिनंदन - Chittorgarh News

विधानसभा अध्यक्ष का जनचेतना मंच एवं अरबन बैंक परिवार ने किया अभिनंदन

SHARE:

विधानसभा अध्यक्ष का जनचेतना मंच एवं अरबन बैंक परिवार ने किया अभिनंदन

चित्तौड़गढ़। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के सर्किट हाउस में अल्प प्रवास के दौरान जनचेतना मंच एवं अरबन को-ऑपरेटिव बैंक परिवार की ओर से आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

बैंक अध्यक्ष एवं जनचेतना मंच संस्थापक डॉ. आई.एम. सेठिया के नेतृत्व में बैंक निदेशक हेमंत शर्मा, रणजीत सिंह नाहर, महाप्रबंधक दिनेश खण्डेलवाल, सत्यनारायण शर्मा, बाल कृष्ण डाड़ एवं प्रबंध निदेशक डॉ. वंदना वजीरानी ने उपरना ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर देवनानी का स्वागत किया।

इस दौरान जिला कलक्टर डॉ. मंजू, एसपी धर्मेंद्र यादव, अतिरिक्त कलक्टर दिनेश धाकड़, पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट, विहिप पदाधिकारी अनिल चतुर्वेदी सहित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर विधानसभा अध्यक्ष की अगवानी की।

देवनानी ने जनचेतना मंच एवं अरबन बैंक टीम से संस्था की गतिविधियों तथा सामाजिक योगदान को लेकर चर्चा की। इसके बाद वे अजमेर के लिए रवाना हुए।

यह खबरें भी पढ़ें…

ऑटो पार्ट्स व्यवसायी 1 लाख 78 हजार की साइबर ठगी का हुआ शिकार

कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षदों ने शहर की मूलभूत समस्याओं को लेकर सभापति-आयुक्त को कराया अवगत

ओछड़ी टोल के पास अवैध बायोडीजल कारोबार पर डीएसटी-रसद विभाग की संयुक्त कार्रवाई

गैंग का खुलासा करने वाली पुलिस टीम सम्मानित, एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने दिए प्रशंसा पत्र

बाइक से 2 किलो 542 ग्राम अवैध अफीम बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

निर्माण, विद्युत और सफाई व्यवस्था की सभापति अनिल ईनाणी ने की समीक्षा

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *