2 kg 542 grams of illegal opium recovered from bike, two accused arrested

चित्तौड़गढ़। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत साड़ास थाना पुलिस एवं जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 2 किलो 542 ग्राम अवैध अफीम बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अफीम परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर द्वारा अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा एवं उप अधीक्षक गंगरार उदय सिंह चूंडावत के सुपरविजन में कार्रवाई की गई।
जिला स्पेशल टीम एवं साड़ास थानाधिकारी सोनाली शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घोड़ी घाटा से सुरजनियास आने-जाने वाले आम रास्ते पर सरहद कांगसो की धातोल में नाकाबंदी की थी। इसी दौरान बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर बैठे दो युवकों को संदिग्ध गतिविधि के चलते डिटेन किया गया।
पुलिस ने दोनों युवकों के बीच रखे गत्ते के डिब्बे की तलाशी ली। डिब्बे के अंदर दो पारदर्शी प्लास्टिक थैलियों में कुल 2 किलो 542 ग्राम अवैध अफीम मिली। पुलिस ने अफीम और मोटरसाइकिल को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजूलाल पुत्र छीतरमल कुमावत एवं नारायणलाल पुत्र अर्जुनलाल गाडरी, निवासी बांदनवाड़ा, साड़ास के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।
कार्रवाई में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल
साड़ास थाना पुलिस से कांस्टेबल बाबूलाल, विकास, मुकेश, मखनलाल एवं चालक निखिल तथा जिला स्पेशल टीम से हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार, कांस्टेबल रतनसिंह, अजय कुमार, बलराम मीणा, मनोज कुमार, शीशराम, प्रीतम एवं बलराम कार्रवाई में शामिल रहे।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






