DST-Logistics Department conducts joint action against illegal biodiesel trade near Ochri toll

चित्तौड़गढ़। सदर थाना क्षेत्र के ओछड़ी टोल प्लाजा के पास संचालित एक पेट्रोलियम व्यापार स्थल पर डीएसटी, रसद विभाग और सदर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में मौके पर संदिग्ध रूप से ज्वलनशील पेट्रोलियम पदार्थ के भंडारण और बिक्री की जांच की गई।
जानकारी के अनुसार, ओछड़ी टोल के पास एक होटल के समीप स्थित बाड़े में संदिग्ध पेट्रोलियम पदार्थ के अवैध भंडारण की सूचना मिली थी। सूचना पर डीएसटी टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद जिला रसद अधिकारी और सदर थाना पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान मौके पर डीजल लिखी डिस्पेंसिंग मशीन लगी मिली। टीम ने वहां मौजूद व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने मशीन में डीजल के बजाय बायोडीजल होने और इसकी बिक्री किए जाने की बात बताई। मौके पर मौजूद पक्ष की ओर से हाईकोर्ट का स्टे ऑर्डर भी प्रस्तुत किया गया।
मामले की वास्तविक स्थिति की जांच के लिए रसद विभाग की टीम ने डिस्पेंसिंग मशीन से एक-एक लीटर के तीन सैंपल लिए हैं। इन सैंपलों को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) भेजा जा रहा है।
विभाग ने एहतियाती कदम उठाते हुए व्यापार स्थल के मालिक को निर्देश दिए कि जब तक सभी कानूनी दस्तावेजों और कागजात की जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक यहां से किसी भी प्रकार के पेट्रोलियम या बायोडीजल का व्यवसायीकरण और बिक्री बंद रहेगी।
पुलिस और रसद विभाग द्वारा अब मौके पर प्रस्तुत दस्तावेजों की प्रमाणिकता और हाईकोर्ट के स्टे ऑर्डर की कानूनी स्थिति की जांच की जा रही है। सैंपल की जांच रिपोर्ट के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई के दौरान रसद अधिकारी हितेश जोशी, प्रवर्तन अधिकारी सुमन तिवारी, सदर थाना प्रभारी प्रेम सिंह, एएसआई हीरालाल, एएसआई मंजीत सिंह, कांस्टेबल मुकेश, जिला विशेष टीम के एएसआई सूरज कुमार, कांस्टेबल अरविंद, कृष्णकांत, अशोक, रामकेश, सुरेश सुंडा, देवेंद्र और जगदीश मौजूद रहे।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






