PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK पोषण माह में 1540 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित - Chittorgarh News

पोषण माह में 1540 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित

SHARE:

पोषण माह में 1540 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित
चित्तौड़गढ़, 29 सितंबर। हिंदुस्तान जिंक की स्वास्थ्य सेवा परियोजना के तहत राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान राजस्थान और उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया। ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ पहल के तहत आयोजित कार्यक्रमों में 1,540 से अधिक ग्रामीणों को पोषण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य और निवारक स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी गई। अभियान में 1,061 से अधिक महिलाओं और किशोरियों ने भाग लिया।
अभियान के दौरान एनीमिया की रोकथाम, स्तनपान, गर्भावस्था में पोषण, आयरन-कैल्शियम सेवन, किशोरी स्वास्थ्य और बच्चों के पहले 1,000 दिनों के महत्व पर जागरूक किया गया। ग्रामीणों को बाजरा, दाल, मौसमी सब्जियां, फल, दूध, सूखे मेवे और बीज जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थों को आहार में शामिल करने की सलाह दी गई। विभिन्न सरकारी विभागों एवं आंगनबाड़ी-स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से आयोजित कार्यक्रमों में पोषण शपथ के साथ परामर्श, रेफरल और फॉलोअप सेवाएं भी दी गईं।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *