नगर परिषद चुनाव परिणाम: भाजपा को पूर्ण बहुमत, 33 वार्डों में जीत: कांग्रेस 23 और निर्दलीय 4 विजयी

SHARE:

Municipal Council election results: BJP wins absolute majority, 33 wards; Congress wins 23, Independents win 4

चित्तौड़गढ़ 14 सितंबर। नगर निकाय आम चुनाव के तहत चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के सभी 60 वार्डों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी ने 33 वार्डों में जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत हासिल किया है, जबकि कांग्रेस के 23 प्रत्याशी विजयी रहे। वहीं 4 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।

रिटर्निंग अधिकारी राजलक्ष्मी गहलोत के अनुसार भाजपा के विजयी प्रत्याशियों में वार्ड 1 से मनोज कुमार, 2 से घनश्याम, 3 से विपुल, 5 से दिनेश, 6 से देवीलाल, 7 से पूजा खटीक, 8 से मन भंवर, 10 से सविता, 11 से भोलाराम, 13 से छोटू सिंह शेखावत, 14 से शांतिलाल, 15 से अनिल कुमार, 16 से अशोक सोनी, 19 से कुसुम, 22 से जगदीप सिंह सलूजा, 24 से कुसुम, 25 से शैलेंद्र, 27 से सुमन बैरागी, 28 से विपिन सिंह, 29 से राजेंद्र जांगिड़, 31 से सुदर्शन, 33 से सुंदरबाई, 34 से रमेश चंद्र, 35 से अविनाश शर्मा, 38 से रेखा, 39 से प्रदीप, 44 से प्रिया गोड़, 47 से शांतिलाल, 51 से मीना देवी, 54 से सीताराम, 57 से बालकिशन, 58 से नीमा बंजारा तथा 60 से सुरेंद्र सिंह शामिल हैं।
कांग्रेस के विजयी प्रत्याशियों में वार्ड 4 से रमेश नाथ, 9 से कलिका, 12 से दुर्गा पाल सिंह, 17 से महेंद्र सिंह, 20 से संदीप सिंह, 21 से फिरदोस बानो, 23 से विजय, 26 से रेखा, 30 से देवीलाल, 32 से पार्वती, 36 से नागेंद्र सिंह, 37 से टिंकू धामानी, 40 से रीना, 42 से शंभूलाल, 43 से कैलाश, 45 से धर्मेंद्र, 46 से प्रेमलता जीनगर, 48 से इम्तियाज हुसैन, 49 से दिया तिवारी, 50 से वासु, 52 से मोहम्मद इब्राहिम, 53 से राधा देवी, 55 से कन्हैया लाल माली तथा 56 से अणछी बाई विजयी घोषित हुईं।
निर्दलीय प्रत्याशियों में वार्ड 18 से मुकेश, वार्ड 30 से पासर मल, वार्ड 41 से इरशाद मोहम्मद तथा वार्ड 59 से प्रमोद राजपुरोहित ने जीत दर्ज की।
विधायक आक्या ने जनता का जताया आभार
चित्तौड़गढ़ नगर परिषद चुनाव में भाजपा को मिली जीत और पूर्ण बहुमत पर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनता का आभार जताया। उन्होंने इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और प्रदेश की भजनलाल शर्मा सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों को दिया।

विधायक आक्या ने कहा कि सांसद सी.पी. जोशी के मार्गदर्शन में भाजपा के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों, वार्ड संयोजकों, प्रभारियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत से यह परिणाम सामने आया है। उन्होंने चित्तौड़गढ़ की जनता द्वारा भाजपा प्रत्याशियों को दिए गए विश्वास और आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया।

आक्या ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे जनभावनाओं के अनुरूप पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ शहर के विकास को नई गति देंगे।

चुनाव परिणाम एक नजर में
भाजपा — 33 वार्ड
कांग्रेस — 23 वार्ड
निर्दलीय — 4 वार्ड
कुल वार्ड — 60
भाजपा को स्पष्ट बहुमत

यह खबरें भी पढ़ें…

Leave a Comment