Municipal elections: Counting of votes for 60 wards of Chittorgarh Municipal Council to be held tomorrow

चित्तौड़गढ़। नगर निकाय चुनाव के तहत चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के 60 वार्डों में 102 बूथों की मतगणना सोमवार, 14 सितंबर को होगी। जिला प्रशासन ने मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
मतगणना शहीद मेजर नटवर सिंह शक्तावत सीनियर सेकेंडरी स्कूल में होगी। मतगणना स्थल पर सुबह 6 बजे से केवल अधिकृत पासधारी व्यक्ति, प्रत्याशी और उनके पासधारी अभिकर्ताओं को ही प्रवेश दिया जाएगा। बिना पास किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।
मतगणना स्थल पर सुरक्षा के लिहाज से दो स्तर पर चेकिंग की व्यवस्था की गई है। स्कूल के मुख्य द्वार पर पुलिस जाब्ता प्रवेश करने वाले लोगों के पास की जांच करेगा। इसके बाद भवन के अंदर मतगणना स्थल पर दूसरी बार पास की जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।
मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस प्रबंधित देंगे मतगणना पर:
पासधारी और अधिकृत व्यक्तियों को भी मतगणना स्थल के अंदर मोबाइल फोन या किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही मतगणना स्थल के अंदर वीडियो बनाने और फोटो लेने पर भी पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
मीडिया कर्मियों के लिए मतगणना स्थल से कुछ ही दूरी पर मीडिया सेल बनाया गया है। यहां समय-समय पर पत्रकारों को मतगणना से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
60 वार्डों के 102 बूथों की मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई गई हैं। वार्ड क्रमांक 1 से 56 तक की मतगणना 4 राउंड में पूरी होगी, जबकि शुरुआती टेबल पर मतगणना 5 राउंड में पूरी होने की जानकारी दी गई है। मतगणना शुरू होने के साथ ही प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला सामने आने लगेगा और चित्तौड़गढ़ नगर परिषद में अगला बोर्ड किसका बनेगा, इसकी तस्वीर भी साफ होती जाएगी।
यह खबरें भी पढ़ें…







