PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK बल्कर से सीमेंट चोरी कर एस मिलाने पर तीन आरोपी गिरफ्तार, एक बल्कर, एक ट्रैक्टर एवं पांच मोटरसाइकिल जब्त - Chittorgarh News

बल्कर से सीमेंट चोरी कर एस मिलाने पर तीन आरोपी गिरफ्तार, एक बल्कर, एक ट्रैक्टर एवं पांच मोटरसाइकिल जब्त

SHARE:

Three Arrested for Stealing Cement from a Bulker and Mixing It with Fly Ash; One Bulker, One Tractor and Five Motorcycles Seize.

गंगरार, 8 अगस्त। गंगरार थाना पुलिस ने सीमेंट चोरी कर उसमें एस मिलाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक सीमेंट बल्कर, एक ट्रैक्टर एवं पांच मोटरसाइकिलें जब्त की हैं।

पुलिस के अनुसार 6 अगस्त 2026 को सूचना मिली थी कि रीको औद्योगिक क्षेत्र सोनियाणा में एक सीमेंट से भरे बल्कर की सील तोड़कर उसमें से सीमेंट चोरी कर एस मिलाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां सुनसान स्थान पर एक सीमेंट बल्कर, ट्रैक्टर एवं कुछ मोटरसाइकिलें संदिग्ध अवस्था में मिलीं।

जांच के दौरान बल्कर कंपनी सील तोड़कर उसमें से बड़ी मात्रा में सीमेंट चोरी किए जाने की बात सामने आई। मौके पर मौजूद तीन व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा सीमेंट चोरी कर प्लाईस में मिलाने का कार्य करना सामने आया, जिस पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लियाूलेकरमौके पर ट्रांसपोर्ट कंपनी के प्रतिनिधि को बुलाया गया। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी का बल्कर क्रमांक RJ09GJ6232 गुजरात से लगभग 44.350 मीट्रिक टन सीमेंट लेकर सुजानगढ़ के लिए रवाना हुआ था। जीपीएस लोकेशन के आधार पर वाहन रीको औद्योगिक क्षेत्र सोनियाणा में खड़ा मिला। पुलिस ने श्री श्याम धर्मकांटा पर सीमेंट का वजन करवाया तो बल्कर में केवल 39.270 मीट्रिक टन सीमेंट पाया गया। इससे लगभग 6 टन सीमेंट चोरी होना प्रमाणित हुआ।

परिवादी की रिपोर्ट पर थाना गंगरार में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाथूलाल उर्फ लालू पुत्र नारायण जाट निवासी सोनियाणा, शंकरलाल पुत्र मुंजीालाल शर्मा निवासी सोनियाणा और नारायणलाल पुत्र रतनलाल बैरवा निवासी परचुरिया को गिरफ्तार किया है। मामले में शेष आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस टीम:  शिवलाल सउनि, देवेंद्र सिंह सउनि,  श्योपत मंडा कानि. 373, श्योजीराम 1153 एवं  मनोज कुमार 702 की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

यह खबरें भी पढ़ें…

बल्कर से सीमेंट चोरी, सीमेंट चोरी मामला, सीमेंट चोरी का खुलासा, गंगरार पुलिस, गंगरार थाना, चित्तौड़गढ़ पुलिस, तीन आरोपी गिरफ्तार, बल्कर जब्त, ट्रैक्टर जब्त, पांच मोटरसाइकिल जब्त, करीब 6 टन सीमेंट चोरी, सोनियाणा रीको औद्योगिक क्षेत्र, सीमेंट चोरी गैंग, पुलिस कार्रवाई, चित्तौड़गढ़ क्राइम न्यूज़, गंगरार न्यूज़, राजस्थान क्राइम न्यूज़, Cement Theft, Bulker Cement Theft, Gangrar Police, Chittorgarh Police, Rajasthan Crime News

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *