हिंदुस्तान जिंक ने कंथारिया पंचायत में ₹2.10 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

SHARE:

Hindustan Zinc inaugurated development works worth ₹2.10 crore in Kantharia Panchayat.

ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा और सड़क संपर्क को मिलेगा बढ़ावा

चित्तौड़गढ़, 1 अगस्त। हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) पहल के तहत कंथारिया पंचायत क्षेत्र में करीब 2.10 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न सामुदायिक विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के साथ शिक्षा, सड़क संपर्क और ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार लाना है।

कार्यक्रम में कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने हिंदुस्तान जिंक की ओर से क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में कंपनी द्वारा किए जा रहे कार्य अनुकरणीय हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि हिंदुस्तान जिंक भविष्य में भी ग्रामीण विकास के लिए इसी तरह सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।

चार प्रमुख विकास परियोजनाएं समुदाय को समर्पित

पंचायत और स्थानीय समुदाय की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में विकसित की गई प्रमुख परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। इनमें रूपाखेड़ी में 500 मीटर सीसी सड़क, कंथारिया में 1000 मीटर सीसी सड़क, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कंथारिया में दो नए कक्षों का निर्माण तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय सागवाड़िया को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करना शामिल है।

इसके अलावा कंथारिया में 4 हजार वर्गफुट क्षेत्रफल के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन भी किया गया।

सागवाड़िया स्कूल में विद्यार्थियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

राजकीय प्राथमिक विद्यालय सागवाड़िया में विद्यार्थियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए दो नए कक्ष, एक कार्यालय कक्ष, मध्याह्न भोजन के लिए रसोई, छात्र एवं छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय तथा पानी की टंकी का निर्माण कराया गया है।

इन सुविधाओं से विद्यालय में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण के साथ आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सराहा विकास कार्य

लोकार्पण समारोह में कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर, कालूराम जाट, राकेश लड्डा, चंदेरिया स्मेल्टिंग कॉम्प्लेक्स के पायरो हेड पुष्पेंद्र मीणा, हेड सिविल कामाख्या सिंह, हेड सिक्योरिटी जी. मल्लेशम और हेड CSR सुंदर राज सहित पंचायत प्रतिनिधि, स्कूल प्रबंधन समितियों के सदस्य, ग्रामीणजन एवं हिंदुस्तान जिंक के अधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान अतिथियों और ग्रामीणों ने विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था, सड़क संपर्क और सामुदायिक सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। उन्होंने समुदाय, पंचायत और हिंदुस्तान जिंक के संयुक्त प्रयासों को ग्रामीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

हिंदुस्तान जिंक की ओर से शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, आजीविका संवर्धन और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। कंपनी का उद्देश्य स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर मजबूत, आत्मनिर्भर और समृद्ध गांवों का निर्माण करना तथा क्षेत्र में दीर्घकालिक सामाजिक परिवर्तन को बढ़ावा देना है।

Hindustan Zinc, Chittorgarh News, Kanthariya News, Kanthariya Panchayat, Hindustan Zinc CSR, Chittorgarh Development News, Kapasan MLA Arjun Lal Jingar, ग्रामीण विकास, हिंदुस्तान जिंक CSR, कंथारिया विकास कार्य, चित्तौड़गढ़ समाचार

यह खबरें भी पढ़ें…

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Comment

और पढ़ें